राजनितिक गलियारों की गणित बिगाडने उतरेंगे चन्द्रपुर क्षेत्र में विधायक प्रत्याशी के रूप में :-विजेंद्रपाल शतरंज।
मालखरौदा/चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के एक छोटे से ग्राम पंचायत छोटे सीपत निवासी विजेन्द्र पाल सतरंज राजनीति के जानेमाने खिलाडी के रूप में उभर कर सामने आए हैं और हर छोटी बड़ी सामाजिक गतिविधि हो या जनसमुदाय में जन मुद्दा हो सड़क की लड़ाई लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं और पूरे मालखरौदा सहित सक्ति जिलेभर में जाने पहचानें जाते हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं है चाहे बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई रैली का हो या सतनाम शोभा यात्रा हो या किसान मजदूर की हक की लड़ाई हो चाहे शिक्षा स्वास्थ्य व् रोजगार के लिए आंदोलन हो सारे कार्यक्रमो में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा चुकें हैं आपको बता दें विजेन्द्र पाल सतरंज सक्ति जिला सत्र न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहें हैं जो आगामी चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहें हैं मिली जानकारी के अनुसार विजेन्द्र पाल सतरंज चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रत्याशी हो सकतें है किन्तु किस पार्टी से लडेंगे या निर्दलीय उम्मीदवार होंगे यह अभी बताना संभव नहीं है मगर इतना तो तय है कि आगामी चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहतें हैं जो की यदि यह चुनावी समर में उतरते हैं तो उस क्षेत्र के बड़े बड़े राजनितिक दावेदारों को वोट की भारी क्षति पहुंचाने में सफल हो सकतें हैं क्योंकि विजेन्द्र पाल चन्द्रपुर क्षेत्र के लगभग हर गामीण बड़े बुजर्ग एवं युवाओं में सक्रिय रूप से चर्चित चेहरा हैं चाहे सामाजिक मुद्दा हो या राजनितिक मुद्दा,जिसे देखते हुए यह लगता है की यह सत्ता रूढ़ के वोटों को प्रभावित कर सकता है एवं बड़े बड़े राजनितिक गलियारों की गणित बिगाड़ सकते है।


0 comments: