23 दिसंबर 2022

चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व बीजेपी विधायक प्रत्याशी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी पर जमकर बरसे।


 चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व बीजेपी विधायक प्रत्याशी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी पर जमकर बरसे।



मालखरौदा/ चंद्रपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव के नेतृत्व में विधानसभा में खस्ताहाल सड़कों की हालत को देखते हुए मालखरौदा विकासखंड के ग्राम सकर्रा से  सकर्री होते हुए बुन्देली में भोजन के पश्चात् नगर पंचायत अड़भार तक 5 हजार की हुजूम उमड़ा जहां उद्बोधन के पश्चात् मुख्यमंत्री के नाम तसीलदार को ज्ञापन सौंपा । 

जहां सर्वप्रथम श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव समस्त कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पदयात्रा प्रारंभ किए ।  पदयात्रा में हजारों की संख्या में विधानसभा से महिलाएं, व आमजन सहित बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता पहुंचे । पदयात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा । पदयात्रा के दौरान जगह-जगह श्रीमती जूदेव का स्वागत अभिनंदन किए । पदयात्रा के पश्चात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम अड़भार तहसीलदार को सड़कों की स्थिति सुधार करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया। श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने चंद्रपुर विधानसभा में महिलाओं के साथ दबाव डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा । 


कांग्रेस पर जमकर बरसीं संयोगिता

पदयात्रा के पश्चात नगर पंचायत अड़भार में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने चंद्रपुर के कार्यक्रम को सफल बनाने चंद्रपुर के आम जनताओं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा । श्रीमती जूदेव ने कहा कि वर्तमान की सरकार केवल घोषणाएं कर रही हैं, जमीनी स्तर पर कार्य शून्य पर है। सड़कों की स्थिति खराब है पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है वही निर्माणाधीन सड़क भी गुणवत्ता विहीन है।  श्रीमती जूदेव ने कहा कि आमजनों सहित किसानों के खाद्य वितरण में कालाबाजारी किया जा रहा है ।  श्रीमती जूदेव ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों को वंचित किया गया, बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया, पंजीयन के नाम पर अवैध वसूली किया जा रहा है , कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर बार-बार हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। गंगाजल की कसम खाकर बड़े-बड़े घोषणाएं करने वाली कांग्रेस की सरकार लबरा सरकार हो गई है। चंद्रपुर विधानसभा में बीते 4 वर्षों में कांग्रेस की सरकार है लेकिन कहीं भी कोई बड़ा निर्माण कार्य स्कूल, कॉलेज, डैम, सड़कें, अस्पताल सहित क्षेत्र की जनताओं के मूलभूत सुविधाओं का ख्याल नहीं रखा गया है । श्रीमती जूदेव ने कांग्रेस सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि प्रतिदिन दो करोड़ का कोयला घोटाला छत्तीसगढ़ में हो रहा है । कालाबाजारी, रेत माफियाओं और कोल माफियाओं का हौसला बुलंद है । वही छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ गए हैं।  जनसभा को संबोधित करते हुए श्रीमती जूदेव ने अंतिम पंक्ति में क्षेत्र भर से उपस्थित महिलाएं बच्चे बुजुर्ग बड़े भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं को पदयात्रा को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किए।  

कांग्रेस सरकार ने खाद्य की काला बाजारी,पीएम आवास, बेरोजगारी के लिए , करोड़ो का सड़क निर्माण नहीं होना,केवल घोषणा व निर्माणधीन,पंजीयन के नाम पर अवैध वसूली, कर्मचारी का हड़ताल, दो साल का बोनस , नवीन निर्माण कार्य अभी तक नहीं हुआ , गंगाजल की कसम खाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वादों को नही निभाया गया , छग के एक एक व्यक्ति पर कर्ज , प्रतिदिन 2 करोड़ का कोयला घोटाला छग सरकार, अपराध गड, नेशनल क्राइम ब्यूरो के हिसाब से सबसे ज्यादा क्राइम बढ़ गया है, रेत माफियाओं का आतंक है, केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का , व्यापारी,आदिवासी , दलितों को छलावा कर रही है , मुवावजा के लिए छग की सरकार दूसरे राज्य में, ना स्कूल,ना कॉलेज,ना डैम, अस्पताल, सड़क का निर्माण नहीं हुआ  हम सब हक की लड़ाई लड़ेंगे आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिए।


Share This

0 comments: