पिहरिद के हरिशंकर डहरिया को मालखरौदा पुलिस ने शराब खपाने के लिए जाते हुए नहर पार में रँगे हाथों पकड़ा।
मालखरौदा/शराब बेचने के लिए पिहरिद नहर तरफ जा रहे आरोपी हरि डहरिया को जेरिकिन में शराब ले जाते पकड़ा, थाना मालखरौदा में मैं सउनि के पद पर पदस्थ हूँ कि आज दिनांक 26.12.2022 को थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के हमराह में सउनि जे. के. वर्मा आर. 252 सूरज प्रताप सिदार आर. 146 शत्रुघन जांगडे के देहात पेट्रोलिंग एवं मिशन मेला प्रबंध ड्युटी पर ग्राम कलमी, छोटे सीपत, बडे सीपत, पिहरीद की ओर रवाना हुये थे कि दौरान पेट्रोलिंग के मुखबिर सूचना पर ग्राम पिहरीद नहर पार कलमी रोड में आरोपी हरिशंकर डहरिया पिता सुखूराम डहरिया उम्र 40 साल साकिन पिहरीद थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) के विरूद्ध देहाती नालसी पर आबकारी एक्ट के तहत असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया नकल देहाती नालसी जैल है- देहाती नालसी थाना मालखरौदा जिला सक्ती अपराध क्रमांक 0/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट प्रार्थी का नाम शासन की ओर से सउनि सुकुल सिंह थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) घटना दिनांक व समय 26.12.22 के 16.30 बजे घटना स्थल ग्राम पिहरीद नहर पार कलमी रोड दिनांक रिपोर्ट समय 26.12.22 के 16.55 बजे नाम आरोपी हरिशंकर डहरिया पिता सुखूराम डहरिया उम्र 40 साल साकिन पिहरीद थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) जप्ती - एक सफेद प्लास्टिक जरिकेन 10 लीटर क्षमता वाली में भरा हुआ 10 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब कीमती 1000/- रूपये विवरण - मैं थाना मालखरौदा में सउनि के पद पर पदस्थ हूँ। आज दिनांक 26.12.22 को थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के हमराह में सउनि जे. के. वर्मा, आर. 252 सूरज प्रताप सिदार, आर. 146 शत्रुघन जांगडे के देहात पेट्रोलिंग एवं मिशन मेला प्रबंध डयुटी पर ग्राम कलमी, छोटे सीपत, बडे सीपत, पिहरीद की ओर रवाना हुये थे, दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर सूचना मिली की ग्राम पिहरीद के हरिशकर डहरिया पिता सुखूराम डहरिया हाथ भट्टी से बना हुआ कच्ची महुआ शराब को बिक्री करने के लिये पैदल ग्राम पिहरीद नहर पार से कलमी की ओर ले जाने वाला है कि सूचना प्राप्त होने पर धारा 160 जा.फौ.के तहत नोटिस जारी कर गवाह 01. रोशन लाल बरेठ 02. बृजेश बंजारे को तलब किया गया, गवाहो के उपस्थित होने पर हमराह में लेकर मय स्टाफ के ग्राम पिहरीद नहर पार कलमी रोड में नाकाबंदी किया गया। कुछ देर बाद ग्राम पिहरीद की ओर से एक व्यकित हाथ में एक बडा थैला रखकर आया, जिसको गवाहो के समक्ष रोककर पूछताछ किया गया जो अपना नाम हरिशंकर डहरिया पिता सुखूराम डहरिया उम्र 40 साल ग्राम पिहरीद थाना मालखरौदा होना बताया। उसको थैला में क्या रखे हो कहने पर उसने थैला से एक सफेद प्लास्टिक जरिकेन 10 लीटर क्षमता वाली में भरा हुआ 10 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब है कहकर पेश किया। गवाहो को उसका ढक्कन खोलवाकर सूंघवाया गया गवाहो ने सूंघ कर कच्ची महुआ शराब का गंध होना बताया जो अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध का होना पाये जाने से मुताबिक जप्ती पत्रक के 16.30 बजे जप्त कर घटना स्थल का नजरी नक्शा तैयार किया गया आरोपी को मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक दिनांक 26.12.2022 के 16.45 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को देकर पावती लिया गया। आरोपी को धारा 91 जा.फौ. का नोटिस देकर शराब रखने व बिक्री करने संबंधी वैध दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया उसके द्वारा लिखित में कोई कागजात नही होना लेख किया गया है आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से देहती नालसी दर्ज कर कार्यवाही में लिया गया। हस्ताक्षर अस्पष्ट 26.12.2022, कायमी की सूचना मजिस्ट्रेट मजाज की ओर भेजी जाती है।


0 comments: