02 दिसंबर 2021

जन जागरूकता अभियान से वैक्सीनेशन में आई रिकॉर्ड बढ़ोतरी


 जन जागरूकता अभियान से वैक्सीनेशन में आई रिकॉर्ड बढ़ोतरी


गरियाबंद -छुरा :-  इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षक मनोज पटेल, नवाचारी शिक्षक शंकर यदु और छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ जिलाध्यक्ष अर्जुन धनंजय सिन्हा के द्वारा गांव-गांव, घर-घर जाकर चलाए जा रहे सघन कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। लोग प्रेरित होकर टीकाकरण करवा रहे हैं। उनके इस मुहिम में जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन औऱ ग्रामवासी भी पूरा सहयोग दे रहे हैं। इसी कड़ी में मडेली के सरपंच श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र ठाकुर, समन्वयक प्रेमनारायण ध्रुव के नेतृत्व में रैली निकालकर अनिवार्य वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किए। पतंजलि युवा भारत प्रभारी, शिक्षक जागेश्वर ध्रुव और शिक्षक देवनारायण यदु के सहयोग से खड़मा, रानीपरतेवा,  मुड़ागांव के चौक चौराहों में कोरोना टीका की दोनों खुराक अनिवार्य रूप से लगाने का निवेदन किए। सरपंच प्रतिनिधि हेमलाल केसरी नेताम के सौजन्य से रानीपरतेवा धान खरीदी केंद्र में भी पहुंचकर सैनिटाइजर देते हुए सभी कृषको को देशहित में सहयोग देने की अपील किए। कोसमबुड़ा सरपंच कौशल सिंह ठाकुर द्वारा भी इस मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर लोगों को न केवल प्रेरित किए वरन छुरा के वार्ड नंबर 15 में उपस्थित होकर श्रवण सेन का टीकाकरण लगवाया। मुंडागांव सरपंच प्यारेलाल दीवान और परसदा खुर्द ग्राम प्रमुख संतोष पटेल ने भी लोगों को जागरूक किया। इस दौरान गंभीर बीमारी से जूझ रहे खड़मा निवासी स्टेट एथलेटिक्स प्लेयर तेजराम साहू की समस्या सुने और 3 दिसंबर को आयोजित होने वाले दिव्यांग सम्मान समारोह में आने का निमंत्रण भी दिए।


Share This

0 comments: