परसा मुख्य मार्ग चक्का जाम,मुवावजे को लेकर ग्रामीणों ने किया जाम,मौके पर पुलिस तैनात।
मालखरौदा / परसा में मुआवजा के लिए चक्का जाम किया गया, अडभार,पोता,परसा फगुराम, मार्ग चौड़ीकरण 2012-13 में अधिग्रहण भूमि की मुआवजा हेतु किया गया चक्का जाम, विगत हो की 1989 में पोता ,परसा,फगुरम मार्ग निर्माण में परसा वासी किसान का निजी भूमि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अधिग्रहित की गई थी, उक्त मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूती करण, 2012-13 में किया गया तब किसानों में आपत्ति करने पर अधिग्रहित जमीन का मुआवजा प्रकरण बनाया गया था, वर्तमान प्रकरण में संपूर्ण प्रकाशन एवं जांच की कार्यवाही पूर्ण होकर 2 माह पूर्व से एवार्ड हेतु भू अर्जन कार्यालय शक्ति में लंबित है, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 1989 90 में कुछ किसानों का भुगतान होने का हवाला देकर एवार्ड होने से रोका गया था, जांच उपरांत एक किसान का भुगतान होना पाया गया शेष किसी का भी कोई भुगतान नहीं होना पाया गया, विभाग द्वारा 2012-13 से लेकर 3 बार प्रकरण बनाए गए हैं, किशनों द्वारा बोला गया की प्रकरण में हम प्रभावित किसान 2012-13 के विभाग एवं भू अर्जन कार्यालय के चक्कर लगाकर काट रहे है, विभाग वाले हम किसानों को बरगलाव कर अपना रोड चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया और आज तक हम प्रभावित किसानों का मुआवजा तो दूर एवार्ड तक नहीं हो पाया है, इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए आज भारी संख्या में परसा के मुख्य मार्ग में लोगो द्वारा चक्का जाम किया गया।

0 comments: