13 फ़रवरी 2022

नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी के मालखरौदा औचक निरीक्षण के दिन ही बुन्देली मिडिल स्कूल में ताला लटका मिले ।


 नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी के मालखरौदा औचक निरीक्षण के दिन ही बुन्देली मिडिल स्कूल में ताला लटका मिले ।



मालखरौदा / नवीन जिला शक्ति अंतर्गत नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी के मालखरौदा औचक निरीक्षण के दिन ही बुन्देली के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधान पाठक सहित पूरे स्टाफ अनुउपस्थित रहे। स्कूल में ताला लगा देखकर गांव में रोष व्याप्त है जिसकी शिकायत फोन के माध्यम से ए,बी,ओ,पुष्पा दिवाकर को दिया गया। ए बी ओ मैडम द्वारा तत्काल संकुल प्रभारी दिनेश जयसवाल को निरीक्षण करने को कहा। जयसवाल द्वारा निरीक्षण में पाया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुंदेली में ताला जडा हुआ था जिसकी सूचना एबीओ को दिया गया है। बुंदेली के जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधान पाठक मिडिल स्कूल फुलेश्वरी यादव को फोन के माध्यम से बातचीत की गई जिसके ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या कहा , और खबर चलने के बाद क्या, करवाई होता है कि नहीं ये सोचने वाली बात हैं।


Share This

0 comments: