10 फ़रवरी 2022

राष्ट्रध्वज तिरंगे को झुकाकर फहराने वाले ग्राम पंचायत भडोरा पर अब तक नही हुई कोई उचित कार्यवाही।


 राष्ट्रध्वज तिरंगे को झुकाकर फहराने वाले ग्राम पंचायत भडोरा पर  अब तक नही हुई कोई उचित कार्यवाही।




जनपद पंचायत मालखरौदा व् सक्ति एस.डी.एम से लेकर जिला कलेक्टर तक को वाट्सप और फोन के माध्यम से सूचना दिया जाने के बाद भी उच्चधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।




मालखरौदा/मालखरौदा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भडोरा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगे झंडे को झुका कर  फहराये गये जो कई अखबारों एवं बेब न्यूज चैनलों की सुर्खियां रही पर फिर भी जनपद से लेकर जिला तक के उच्चधिकारियों ने इस पर कोई कार्यवाही अब तक नही किये,राष्ट्रध्वज तिरंगे का अपमानित तरीके से फहराने वाले सरपंच सचिव व् रोजगार सहायक के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं किये जा रहे हैं शासन प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं,क्या राष्ट्रध्वज के अपमान करने वाले पंचायत के ऊपर शिकायत बाजी करने पर ही शासन प्रशासन कार्यवाही करेंगे? क्या इन उच्चधिकारियों को अपने देश की शान की जिम्मेदारी स्वयं नही निभाने चाहिये जो अधिकारी ऐसे संगीन मामले को दबाने का काम कर रहें हैं उन सभी अधिकारियों के ऊपर भी उचित कार्य करने की जरूरत है जो अपने कर्तब्य का सही पालन नही कर रहें हैं ऐसे जनपद पंचायत सीईओ को जल्द निलंबित किया जाये जो तिरंगे झंडे के मुद्दे पर कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को जनपद पंचायत मालखरौदा के कांग्रेसी नेताओं द्वारा दबाया गया है, इस मामले में खबर प्रकाशन करने वाले पत्रकार भूपेन्द्र लहरे को भी कांग्रेसी नेता द्वारा दबाव बनाने का काम किये गए,तो समझने वाली बात होगी की इन नेताओं में कितना देशभक्ति,राष्ट्रभक्ति,देशप्रेम होगा जो गलत कार्य करने वाले सरपंचो को सरक्षण देतें हैं।


Share This

0 comments: