08 फ़रवरी 2022

जिले में अब तक- 18,89,189 हितग्राहियों को लगाया गया कोविड से सुरक्षा टीका ।




 जिले में अब तक- 18,89,189 हितग्राहियों को लगाया गया  कोविड से सुरक्षा टीका ।


11.72 लाख से अधिक लोगों ने लिया कोरोना टीका का पहला डोज,

7.09 लाख से अधिक को दूसरा और 7,401 लोगों ने लगवाया प्रिकॉशन डोज।



     जांजगीर-चांपा, 07 फरवरी, 2022/ जिले 7 फरवरी तक कुल  18 लाख,89 हजार, 189 हितग्राहियों का  कोविड से सुरक्षा का टीकाकरण किया जा चुका है। जिले में कोरोना की तीसरी लहर और नए वेरियंट ओमीक्रॉन से सुरक्षा, बचाव और उपचार के लिए समुचित उपाय किये जा रहे हैं। इसके तहत टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिले में हितग्राहियों को 18 लाख 89 हजार 189 कोविड सुरक्षा का टीका लगाया जा चुका है। जिले में कुल 11 लाख 72 हजार 191 लोगों को कोरोना सुरक्षा का प्रथम डोज का टीका लगाया गया है। वहीं 7 लाख 9 हजार 597 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। सात हजार 401 लोगों को प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) का टीका लगाया गया है।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु के 10,86,025 और 15 से 18 वर्ष के 86,166 हितग्राहियों को प्रथम खुराक का टीका लग चुका है। इसी प्रकार 18 वर्ष से अधिक आयु के 7,05,272 और 15 से 18 वर्ष के 4,325 हितग्राहियों को दूसरी  खुराक का टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा सात हजार 401 लोगों को प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) का टीका लगाया गया है।

प्रोटोकॉल का पालन और सावधानी जरूरी -

      कोरोना से बचाव के लिए कोरोना गाइ़डलाइन का पालन करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को सावधानी रखना जरूरी है जैसे- नाक, मुंह ढंककर रखना, मास्क सही ढंग से लगाना और साबुन से थो़ड़ी-थोड़ी देर में हाथ धोते रहना चाहिए। इसके अलावा सेनेटाइजर का उपयोग भी करना चाहिए। जब तक जरूरी ना हो तब तक घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए। भीड़ वाली जगह से बचते हुए सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना चाहिए।


Share This

0 comments: