07 जनवरी 2022

असुविधाओं से वंचित मालखरौदा ब्लाक मुख्यालय,क्षेत्रीय विधायक को नही है इस पर कोई सरोकार।


 असुविधाओं से वंचित मालखरौदा ब्लाक मुख्यालय,क्षेत्रीय विधायक को नही है इस पर कोई सरोकार।



मालखरौदा /छत्तीसगढ़ सरकार को बने हुए 3 साल पूरा हो गया लेकिन ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम पंचायत मालखरौदा को  न तो नगर पंचायत का दर्जा मिल पाया है नाही वीरभाठा चौक से मालखरौदा तक गौरव पथ बन पाया है और ना ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय खोलने का घोषड़ा हो पाया है ना ही ब्यवहार  न्यायालय के नए भवन के लिए राशि स्वीकृत  हो पाया है यहा तक कि रजिस्ट्रार कार्यालय एक कमरे में संचालित हो रहा है जहां से हर साल एक करोड़ से अधिक की राजस्व रजिस्ट्री से प्राप्त होती है शासन को होती है लेकिन रजिस्ट्री कराने आने वाले ग्रामीणों को यहां बैठने तक की सुविधा नहीं मिल पाती अब देखने वाली बात होगी कि नए बने शक्ति जिला में अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र का  इस नए वर्ष 2022 में कितना विकास हो पाता है कांग्रेस शासन में क्योंकि ब्लॉक मुख्यालय में शासन द्वारा कराए जा रहे हैं विकास दिखना चाहिए वह दिख नहीं रहा है क्योंकि वीरभाठा चौक से मालखरौदा ग्राम पंचायत तक 3 मीटर चौड़े सड़क में हर पल दुर्घटना की संभावना दूरदराज से ब्लॉक मुख्यालय अपने कार्यों को लेकर आने वाले ग्रामीणों को होती है तो वही पहली से बारहवीं तक दूरदराज से पढ़ने आने वाले बच्चों को भी सिंगल सड़क से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है लोगों को उम्मीद था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर यहा सभी सुविधा क्षेत्र के लोगों को मिलेगी लेकिन 3 साल बाद भी लोगों को शहर जैसी सुविधा का लाभ ब्लॉक मुख्यालय में नहीं मिल पा रहा है जबकि कांग्रेस पार्टी समर्थित क्षेत्रीय विधायक का गृह ब्लॉक है हालांकि उनके द्वारा क्षेत्र के कई सड़कों का निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराया गया है वही अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय शक्ति में होने के कारण क्षेत्र के लोगों को 20 किलोमीटर दूर शक्ति जाना पड़ता है जिससे क्षेत्र के लोगों का समय और धन की बर्बादी होती है। यहां तक कि आजादी के बाद से भारतीय स्टेट बैंक की शाखा तक ब्लॉक मुख्यालय में नहीं खुल पाया है जो विडंबना है।   


↪️वर्जन↩️                       कुमार जितेंद्र बहादुर सिंह सरपंच संघ अध्यक्ष मालखरौदा ब्लॉक मुख्यालय में सभी सुविधाओं का लाभ मिले इसके लिए क्षेत्रीय विधायक के मार्गदर्शन में प्रयास किया जा रहा है 2022 नए वर्ष में विकास कार्य दिखने लगेगा।


Share This

0 comments: