07 जनवरी 2022

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का सर्वे का कार्य 2 जनवरी 2022 को पूर्ण हुआ।


 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का सर्वे का कार्य 2 जनवरी 2022 को पूर्ण हुआ।



मालखरौदा ।  ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में सितम्बर से प्रारंभ हुआ पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का सर्वे का कार्य आखिरकार 2 जनवरी को ब्लॉक में पूरा हो गया

 बता दें राज्य सरकार ने सितंबर माह से सर्वे का कार्य करने के निर्देश दिया था, लेकिन लगातार सर्वे कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है । जबकि 3 बार समयावधि बढ़ाया जा चुका था । ऐसे में निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं होने के कारण  15 जनवरी तक सभी को सर्वे का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया था। 

 सूबे की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रथम प्रायोरिटी में पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों का सर्वे कराना है, ताकि इन्हें भविष्य में 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल सके।   22 दिसंबर तक क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरकार 171 ,बुंदेली 159,सिंघरा 142,ढिमानी 134,बड़े मुड़पार 133, बासीन 106, पोता 100,आमनदुला 94,घोघरी 83, भाँटा 75, भूतहा 61, बड़े सीपत 58, नगझर 52, बोकरेल 47, किरारी 30 , सारसकेला 30, लिमगांव 29,कुधरी 24, जमगहन 22,  बड़े पाडरमुड़ा 20 , मन्द्रगोढ़ी 20, भेडिकोना 19 , छोटे सीपत 17,मालखरौदा 16 , नवापारा 15,कर्रापाली 13 ,खेमडा 12 , भठोरा 11 , सपिया 11 , कुरदा 03, बेल्हाडीह  03 लोगों का सर्वे कार्य बाकी था।  जबकि शासन ने राशन कार्ड डाटा बेस को ही आधार मानकर सर्वे का कार्य करा रहा था, जनपद सीईओ संदीप पोयाम एवं पंचायत निरीक्षक सूरज भान राठौर द्वारा लगातार सचिवों का बैठक लेकर कार्य पूरा करने के निर्देश दिया जा रहा था आखिरकार 2 जनवरी को ही जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों द्वारा सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया बता दें मालखरोदा ब्लॉक की 81 ग्राम पंचायतों की 108 गांव में ओबीसी 78074 आर्थिक रूप से पिछड़े1195 व्यक्तियों का सर्वे राशन कार्ड डाटा के आधार पर किया जाना था किंतु कई लोगों का नाम राशन कार्ड में सामान्य  व अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल हो गया था जिसे सही करने के बाद 80846 ओबीसी वर्ग जबकि आर्थिक रूप से पिछड़े 481 हो गया इस प्रकार से कुल ब्लॉक में दोनों वर्गों को मिलाकर 81327 लोगों का सर्वे का कार्य पूरा हो गया। 

जनपद सीईओ संदीप सिंह पोयाम सभी सचिव के बेहतर काम करने के कारण समय से पहले ही ओबीसी व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों का सर्वे का कार्य 2 जनवरी को ही पूरा कर लिया गया है।


Share This

0 comments: