शासकीय भूमि पर बेजाकब्जा मोहतरा सरपंच के द्वारा किया गया है,ग्रामीणों ने पद से हटाने की मांग कियें हैं।
मालखरौंदा/ ब्लाक तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोहतरा के ग्रामीण अंजोर दास द्वारा ग्राम के सरपंच केवरा बाई पति इतवारी लाल यादव द्वारा शासकीय भूमि खसरा नंबर 147/1 में से 0.50 कृषि भूमि को बेजा कब्जा कर लंबे समय से खेती करते आ रहा है और मोटा मुनाफा भी कमा रहा है ऐसे में ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के समय निर्वाचन आयोग को झूठा जानकारी देने का आरोप लगाते हुए जांच कर धारा 40 लगाकर सरपंच को हटाए जाने की मांग किया है आवेदन दिनांक 16 सितंबर को अनुविभागीय अधिकारी शक्ति को आवेदन दिया था लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से लेटर अभी तक गांव के हल्का पटवारी के पास जाच के लिए नहीं पहुंचा है ऐसे में सवाल उठता है कि यह आवेदन कहां पर दब गया या कोई इस को दबाने का प्रयास क्यो कर रहा है यह जांच का विषय है सूत्रों का कहना है कि सरपंच क्षेत्र के एक दबंग नेता के करीबी हैं वही अंजोर दास ने इस बारे में बताया कि अगर शीघ्र ही जांच नहीं किया जाता है तो वह तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा जिसकी जवाबदारी स्थानीय प्रशासन की होगी ऐसा उसका कहना है
↪️वर्जन↩️ आमनडुला पटवारी सुमन कवर जांच के लिए हमें किसी प्रकार का आदेश नहीं मिला।
↪️,,तहसीलदार अश्वनी कुमार चंद्रा का कहना है कि कार्य प्रगति पर है।"↩️

0 comments: