पिहरिद धान खरीदी केन्द्र 901 में शुभारंभ होने के तुरंत बाद किसानों का बोरा को लेकर विरोध प्रदर्शन।
मालखरौदा / मालखरौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत पिहरीद धान खरीदी केन्द्र क्रमांक 901 में दिनांक 7 दिसम्बर 2021 को खरीदी प्रभारी देव जायसवाल के नेतृत्व में एवं पिहरिद ग्राम के किसानों की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ किये गए,वही शुभारम्भ होने के तुरंत बाद पिहरिद ग्राम के कुछ किसानों ने धान के तौल करने पर रोक लगा दिए किसानों का कहना था कि छग कांग्रेस सरकार हम किसानों के साथ बेईमानी कर रही है हमें 25% बोरा दें रही है इसका हम विरोध करते हैं छग सरकार हमें 100%बोरा दे तभी हमारे पिहरिद सोसायटी में धान तौल करने देगें अन्यथा यहाँ खरीदी नही करने देंगे यह किसानों का कहना है विरोध करने वाले किसानों में बसपा कार्यकर्ता घसियाराम बंजारे,अरुण महिलांगे जनपद सभापति मालखरौदा,पालूराम भारद्वाज,आदि किसान नेता मौजूद थे,जिसमें कुछ किसानो का टोकन कट गया है वह किसान अपना धान तौल करवाने के लिये कह रहे थे क्योंकि टोकन कटने के बाद तौल करना भी जरूरी था मगर कुछ किसान खरीदी करवाने के पक्ष में थे तो कुछ उसके विरोध में स्थिति परिस्थिति कुछ इस तरह से चल रही है,वही खरीदी प्रभारी देव जायसवाल का कहना है कि हमें शासन के आदेशानुसार कार्य करना है मगर कुछ किसानो द्वारा विरोध किया जा रहा है उनका कहना है कि हमें सरकार सौ परसेंट बोरा उपलब्ध करवाए तभी हम हमारे खरीदी केन्द्र में 901 में धान बेचेंगे और अन्य किसानों को बेचने देगें अन्यथा यहाँ खरीदी करने नही दिए जाएंगे और न हम लोग बेचेंगे,जिस पर मैंने उच्च अधिकारियों से इस बारे में अवगत कराने की कोशिश कर रहा हूं जैसे तहसीलदार साहब का आदेश होगा वही हम करेंगे।
↪️वर्जन ↩️
देव जायसवाल बोरा को लेकर कुछ किसान विरोध कर रहे हैं,सौ परसेंट बोरा देने की मांग किया जा रहा है।

0 comments: