18 नवंबर 2021

फिंगेश्वर कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य निलंबित, शासकीय राजीव लोचन कालेज राजिम के प्राचार्य को प्रभार ।


 फिंगेश्वर कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य निलंबित, शासकीय राजीव लोचन कालेज राजिम के प्राचार्य को प्रभार ।


आंदोलन के बाद जांच प्रतिवेदन के निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई

■ उच्च शिक्षा संचालनालय ने जारी किया आदेश


■ संचालनालय ने कहा- जांच में शिकायतें प्रमाणित


जिला ब्यूरो - योगेश्वर जांगड़े की रिपोर्ट


गरियाबंद/फिंगेश्वर-- महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की मेहनत रंग लाई । दिनांक 16/11/2021को छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे।   जिसके परिणामस्वरूप 

फणिकेश्वरनाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर के प्रभारी प्राचार्य के. के. पटेल को बुधवार को उच्च शिक्षा संचालनालय ने निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई शिकायतों की जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है. कॉलेज के विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने उचित व्यवहार नहीं करने का आरोप भी लगाया था तथा कॉलेज में तालाबंदी भी कर दी थी. इस संबंध में उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिला गरियाबंद के फणिकेश्वरनाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर के प्रभारी प्राचार्य के. के. पटेल के खिलाफ शिकायतें आयी थी. इसके लिए जांच अधिकारी द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है. जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित निष्कर्ष एवं अभिमत के परीक्षण में महाविद्यालय में अनियमितता, शासन के निर्देशों का पालन न करने, जनप्रतिनिधियों से उचित व्यवहार न करने, महाविद्यालयीन जनभागीदारी समिति के लेखाओं की जानकारी जनभागीदारी सदस्यों को प्रस्तुत न करने की शिकायतें प्रमाणित पाई गई. उच्च शिक्षा संचालनालय ने कहा है कि श्री पटेल का उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन है।


राजीव लोचन कॉलेज के प्राचार्य को प्रभार


प्रभारी प्राचार्य श्री पटेल के निलंबन के उपरांत फणिकेश्वरनाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर का प्रभार तात्कालिक आधार पर शासकीय राजीव लोचन कॉलेज राजिम के प्राचार्य को सौंपा गया है. उधर, निलंबनकाल में सहायक प्राध्यापक श्री पटेल का मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय उच्च शिक्षा दुर्ग निर्धारित किया गया है।


Share This

0 comments: