शिक्षक ने फिर किया शिक्षा के मंदिर को शर्मसार, छात्राओ ने लगाये फिंगेश्वर कॉलेज प्रोफेसर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, धरने पर बैठे सैकड़ो छात्र छात्राएं।
गरियाबंद / गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर स्थित फणिकेशंवर नाथ शासकीय महाविद्यालय के एक सहायक प्राध्यापक डॉ संजय यादव पर काफी गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं ने उन पर बैड टच का आरोप लगाया है। जिम्मेदारों से गुहार लगाने के बाद भी जब कार्रवाई नही हुई तो आज छात्रों ने कॉलेज गेट पर ताला जड़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे छात्र कार्रवाई की मांग कर रहे है।
छात्रों का आरोप है कि उक्त सहायक प्राध्यापक अक्सर गलत हरकतें करते है और कॉलेज परिसर में ही मदिरापान का सेवन भी करता है। इसकी शिकायत वे कॉलेज प्रबंधन के अलावा उच्च शिक्षा विभाग के बड़े जिम्मेदारो के साथ आयुक्त कार्यालय इंद्रावती भवन में 22 अक्टुबर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग कर चुके है। लेकिन इतनी संवेदनशील मामले पर लंबा समय गुजर जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई।
छात्रों से पूछा गया कि इसकी शिकायत थाने में की गई है कि नई तब छात्रों ने कहा कि अब तक तो थाने में रिपोर्ट दर्ज नही कराई गई थी लेकिन आज हम उक्त शिक्षक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करायेंगे।
जिम्मेदारों की अनदेखी से छात्र नाराज है और आज कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए। छात्र कार्रवाई की मांग पर अड़े है। फिलहाल नायब तहसीलदार सहित एसडीओपी सजंय ध्रुव अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद है।

0 comments: