हसौद थाना के अमलीडीह रोड में दर्दनाक सड़क हादसा, घटना इतना दर्दनाक था जिसमें पुत्र की मौके पर मौत हो गई है,पिता घायल है,कैप्सूल वाहन ने मारी टक्कर।
जांजगीर चाम्पा/ जिले के हसौद थाना क्षेत्र के अमलीडीह गांव में एक तेज रफ्तार कैप्सूल ने बाइक में सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया घटना में बाइक में सवार पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई वही पिता घायल हो गए। घटना रात करीब 8:00 बजे रात के आसपास की बताई जा रही है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कैप्सूल चालक वाहन लेकर फरार हो गया जिस के पकड़े जाने की सूचना आ रही है।मौके पर बन रही तनाव की स्थित को पुलिस और प्रशासनिक टीम ने सम्हाला।
इस संबंध में हसौद थाना प्रभारी पुष्पराज साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि हसौद थाना क्षेत्र के अम्लीडीह निवासी पिता-पुत्र रामनाथ सतनामी और नंदलाल दीपावली की खरीदारी करने हसौद गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान सामने से आ रही कैप्सूल वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही पुत्र नंदलाल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि लोग मृतक की हालत देखकर दहल उठे, मृतक नंदलाल का शरीर सड़क पर ही बिखर गया था केवल धड़ और चेहरा ही नजर आ रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कैप्सूल चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया जिसे तालदेवरी के आसपास पकड़े जाने की सूचना। फिलहाल आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि पुलिस ने नही की है। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थित निर्मित हो रही थी जिसकी सूचना मिलते ही तहसीलदार और थाना स्टाफ मौके पर पहुँचे और स्थित को सम्हाला।

0 comments: