31 अक्टूबर 2021

संकुल केंद्र सरईपतेरा में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।


 संकुल केंद्र सरईपतेरा में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।


मुंगेली -(लोरमी) - संकुल केंद्र सरईपतेरा में  पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक गोकुल प्रसाद राठौर के सेवानिवृत्त होने पर संकुल केंद्र के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया इसमें सभी शिक्षकों के द्वारा गोकुल प्रसाद राठौर के लिए ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वास्थ्य जीवन की कामनाएं की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने उद्बोधन में हार्दिक शुभकामनाएं दी संकुल समन्वयक प्रेम लाल जायसवाल ने कहा कि आप अपनी मेहनत और लगन के आधार पर ही शाला एवं संकुल में अपनी एक अलग और अदभुत पहचान को स्थापित  किया है आपके शिक्षण समय के दौरान आपके द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों को हम कभी भूल नहीं सकते संकुल प्रभारी गया दास लहरें जी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की इस अवसर पर रामगोपाल निषाद व्याख्याता, अक्षय राजपूत, शाहिना खानम, भोले शंकर कोलाम, रवि सिंह, पवन नयन शर्मा, सत्यनारायण त्रिपाठी,अजय राजपूत,  दिनेश राठौर,  टीकाराम राजपूत,  विद्यानंद,  अयोध्या परस्ते,  हरेराम साहू,  दिलीप मरकाम, अर्जुन खत्री,  नरसिंह राजपूत, गणेश सांडे, वंदना त्रिपाठी,  संगीता मौर्य, अन्नपूर्णा धुर्वे,आदि शामिल हुए।


लोरमी से गिरजा शंकर की रिपोर्ट


Share This

0 comments: