07 सितंबर 2021

जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा द्वारा किसान हित में किया एक दिवसीय धरना


 जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा द्वारा किसान हित में किया एक दिवसीय धरना


 दिनांक 6/9/2021 को जैजैपुर विधानसभा के यशस्वी किसान हितैषी विधायक माननीय श्री केशव प्रसाद चंद्रा जी के द्वारा किसानों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके मंच के माध्यम से जैविक खादों की कमी को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन नगर पंचायत जैजैपुर के सामने किया गया धरना प्रदर्शन में क्षेत्र के हजारों किसान ने बहुत ही उत्सुकता से भाग लिया ताकि हमारे कृषि क्षेत्र में खाद की कमी जल्दी से जल्दी छत्तीसगढ़ सरकार पूरा करें और हमारा फसल अच्छा से अच्छा उपज हो तत्पश्चात हजारों की संख्या में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के समस्त ग्रामों से किसान आए हुए थे साथ ही विधायक के समर्थन में प्रदर्शन के उपरांत प्रदर्शन स्थल से नारे लगाते हुए तहसील जय जयपुर पहुंचकर नायब तहसीलदार महोदया को ज्ञापन सौंपकर छत्तीसगढ़ सरकार का खाद की कमी को लेकर ध्यानाकर्षण किया गया।


Share This

0 comments: