08 सितंबर 2021

चंद्रपुर की दो कीटनाशक दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी।


 चंद्रपुर की दो कीटनाशक दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी।



पौध संरक्षण औषधि निरीक्षण टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण।



     जांजगीर-चांपा,6 सितंबर,2021/कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला के निर्देशानुसार  उपसंचालक कृषि श्री एम.आर.तिग्गा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय पौध संरक्षण औषधि निरीक्षण टीम द्वारा आज चंद्रपुर के दो कीटनाशक दवा विक्रेताओं की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर दोनों दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

     निरीक्षण टीम ने आज विकासखंड डभरा के चंद्रपुर में मेसर्स कृषक मित्र  और श्याम कृषि केंद्र चंद्रपुर, के निरीक्षण में कीटनाशी अधिनियम 1968 के नियम 13(21)(b) का उल्लंघन करते पाये जाने पर उक्त दोनों फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नमूना सैंपलिंग संग्रहण का कार्य जिला स्तरीय पौध संरक्षण औषधि टीम श्री आर . एन.गंगे नोडल अधिकारी (सहायक संचालक कृषि) जांजगीर श्री शिव राठौर कृषि विकास अधिकारी जांजगीर,श्री सूरज राठौर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जांजगीर द्वारा किया गया।

उक्ताशय की जानकारी सहायक संचालक कृषि श्री आर एन गांगे द्वारा दी गई।


Share This

0 comments: