09 अगस्त 2021

कांटा तार चोरी करने वाले आरोपी को नावगढ़ पुलिस ने चंद घण्टों में किया गिरप्तार।


 कांटा तार चोरी करने वाले आरोपी को नावगढ़ पुलिस ने चंद घण्टों में किया गिरप्तार।


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नोहर लाल खूंटे पिता श्रीराम उम्र 55 साल मिस्दा थाना नवागढ़ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की यह अपनी निजी भूमि पर घेरा करने के लिए तार मंगाया था घेरा करने के बाद कुछ बंडल बचे थे जिसे अपने घर आंगन में रखा था जिसमें से दो बंडल तार दिनांक 8-9/08/21 की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 309/21 धारा 379 भादवी कायम किया गया। दौरान विवेचना मुखबिर सूचना पर शिवरीनारायण भोगहा पारा के कृष्णा कुमार यादव पिता छउरा यादव को पूछताछ किया गया जो पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के तार को ग्राम मिस्दा  के ही शांतनु दिवाकर पिता शुकालू दिवाकर उम्र 29वर्ष को बेचना बताने पर आज दिनांक 09.08.21 को ही चोरी के दो बंडल तार कीमती ₹6000 को जप्त कर व दोनों आरोपियों 1. कृष्णा कुमार यादव पिता छउरा यादव उम्र 28 वर्ष ग्राम शिवरीनारायण 2. शांतनु दिवाकर सुकालू दिवाकर 29 वर्ष ग्राम मिसदा नवागढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू आरक्षक मोहन साहू अर्जुन यादव भुनेश्वर साहू रामदेव साहू का सराहनीय योगदान रहा है।


Share This

0 comments: