08 अगस्त 2021

किसानों के लिये सलाह इस अगस्त माह के प्रमुख कृषि कार्य

किसानों के लिये सलाह इस अगस्त माह के प्रमुख कृषि कार्य 


 -::संयुक्त जन जागरूकता अभियान::-

(स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान समाज सेवक स्व. हिंच्छाराम खरे एवं स्व.गणेशराम खरे तथा महान देहदानी स्व.मनोज कुमार खरे''की स्मृति मे) कृषि वैज्ञानिक चंद्रशेखर खरे(सस्यविज्ञान) एवं चंद्रमणिदेव, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक द्वारा कृषक जनहित मे किसानो के लिए सलाह इस 01/08/2021 अगस्त माह के प्रमुख कृषि कार्य...

1 देर हो जाने पर यदि धान की रोपाई करनी पड् रही हो तो पौधे की दूरी कम रखें एवं 3 से 4 पौधों का उपयोग करें

2 किसान भाइयों को सलाह दी जाती है की धान की विभिन्न अवस्थाओ में अनुसंशित मात्रा में नत्रजन का छिड़काव करें 

3 धान में यूरिया का छिड़काव करने के पूर्व खेत में पानी की मात्रा कम कर देवें 

4 केले में वाटर सकर्स की पहचान कर निकालने का कार्य करते रहें एवं जिन पौधों में फूल या फल आया हो तुरंत बाँस लगाकर सहारा प्रदान करें 

5 मुर्गियों को क्रिमिनाशक दवा खिलाएँ 

6 मुंग, तिल, मक्का एवं ज्वार आदि के बीजों को उपचारित कर क़तारों में बुवाई करें 

7 खेत में हरी काई का प्रकोप दिख रहा हो तो पानी को निकल देवें, खेत में जिस जगह से पानी अंदर जाता है  वहा कापर सल्फेट को पोटली में बांध कर रखें 

8 धान के खेत में लगातार पानी भर कर ना रखें 

9 शिमला मिर्च की नर्सरी तैयार करें 

10 खरीफ प्याज की खजेत में रोपाई करें 

11 गुल्दावदी एवं चाइना एस्टर के लिए भूमि की तैयारी करें 

12. क्राप डाक्टर और राइस आई.एफ.सी एवं हर्बकेल-हर्बिसाइड केलकुलेटर एप को गूगल प्लेस्टोर से डॉउनलोड करके स्वयं कृषि के डाक्टर बने.

कृषक जनहित मे प्रसारित ...

चंद्रशेखर खरे,कृषि वैज्ञानिक(सस्यविज्ञान).8770414150

धर्मेन्द्र कुमार खरे-निदेशक,

संयुक्त जन जागरूकता अभियान, 7410139918

जितेंद्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी

सुमन खरे,वरिष्ट समाज सेविका.

-------------------------------------

अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी कृषि विज्ञान केंद्रो/कृषि,पशुपालन विभाग से संपर्क करे...

 


Share This

0 comments: