आखिरकार सक्ति जिला बन ही गया,सक्ति का जिला बनने से क्षेत्र के लोगो में ख़ुशी का माहौल है।
जांजगीर-चांपा जिले से सक्ती को पृथक कर नया जिला बनाया गया है नए जिले की गठन से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है घोषणा के बाद से लगातार लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर और बधाई देकर उत्साह प्रदर्शित कर रहे हैं। नया जिला सक्ती बनाये जाने की चुनावी घोषणा विधानसभा अध्यक्ष और सक्ती विधायक डॉ चरण दास महंत ने की थी जो आज पूरा हो गया है। सक्ती क्षेत्र के लोग प्रदेश की कांग्रेस सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं और सालों से चली आ रही नए जिले की मांग के पूरा होने पर उत्साह प्रदर्शित कर रहे हैं। नए जिला सक्ती में नया अनुभाग मालखरौदा गठित किया जा रहा है वहीं सक्ती अनुभाग और डभरा अनुभाग शामिल होंगे इस तरह से 3 अनुभागों को मिलाकर सक्ती जिला मूर्तरूप लेगा,वही सक्ति का जिला बनने से क्षेत्र के लोगो को जन धन दोनों की बचत होगी क्योंकि जांजगीर जाने से क्षेत्र के लोगो को आवागमन में बड़ी दिक्कत होता था और कोई भी काम समय पर न होने से लोग वहां से खाली हाथ वापस लौटना पड़ता था जिससे धन की बहुत हानि होती थी जो अब सक्ति जिला बनने के बाद सभी कम हो जाएंगे।


0 comments: