धनवार आदिवासी करमा नृत्य समिति बाना ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया
ग्राम पंचायत बाना परसाही जनपद पंचायत अकलतरा के धनवार आदिवासी करमा नृत्य समिति बाना द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें
सरपंच परसाही बाना के मुख्य आतिथ्य मे विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया । अध्यक्ष विष्णु कंवर के हाथो.विजेता छात्राओं को आज पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बाना परसाही जनपद पंचायत अकलतरा में 9 अगस्त को पूरे विश्व में मना मनाया जा रहा है । इस अवसर पर पूरे विश्व के साथ बाना परसाही मे भी आदिवासी दिवस जोरशोर के साथ मनाया गया । बाना परसाही मे विश्व आदिवासी दिवस पर सरपंच श्रीमती गोमती कंवर के मुख्य अतिथि में मनाया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु कंवर कर रहे थे । इस अवसर पर ग्राम बाना परसाही के स्कूली छात्र - छात्राओं के द्वारा आदिवासी नृत्य किया गया जो आदिवासी परंपराओं को , उनकी संस्कृतियों को बताता हैं । कार्यक्रम की.शुरुआत सबसे पहले आदिवासी समाज के.पूज्य देव लोधदेव के पूजन अर्चन से हुआ । उसके बाद विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथियों का उद्बोधन कार्यक्रम हुआ उद्बोधन कार्यक्रम के अवसर पर श्रीमती गोमती कंवर सरपंच बाना परसाही ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हम आदिवासी समाज , समाज की मुख्यधारा से जुडकर आदिवासी समाज की अटूट परंपराओं की तरह देश की सेवा में सहयोग देंगे आदिवासी समाज हमेशा देश और समाज की सेवा निश्चल मन से करता आया है और सदा करता रहेगा । इसके लिए आवश्यक है कि आदिवासी समाज की लड़कियां भी पढ़ लिख कर समाज की मुख्यधारा से जुड़े ।। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विष्णु कंवर ने कहा कि आदिवासी समाज को सामने आना चाहिए और पढ़ लिख कर देश और समाज की सेवा करनी चाहिए । विश्व आदिवासी दिवस का मनाना इस बात का द्योतक है कि हम आदिवासी समाज विश्व में क्या स्थान रखते हैं । उद्बबोधन के पश्चात बच्चों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम पेश किया गया जिसमें विश्व आदिवासी समाज की झलकियां प्रस्तुत की गई । इस नृत्य कार्यक्रम के द्वारा आदिवासियों में प्रचलित विभिन्न नृत्य शैलियां जैसे कर्मा , गौर नृत्य, शैला नृत्य आदि की प्रस्तुति की गई और बच्चों तथा युवाओं को अपने संस्कृतियों से परिचित कराने की कोशिश की गई । इस कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण 11 अगस्त को कार्यक्रम के अध्यक्ष विष्णु कंवर तथा सरपंच गोमती कवर के हाथों किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
अध्यक्ष संतोष राम धनवार,सचिव श्रीमती सुनीता धनवार,उमाशंकर,राजकुमार धनवार,शुभम धनवार,सुख सेन सिंह धनवार,विष्णु कंवर,चैतराम धनवार मया बाई धनवार,भगवती,शनिच राम,तामेश्वर,आदि का योगदान रहा ।


0 comments: