भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मालखरौदा के शक्ति केंद्र ग्राम नंगझर में योग दिवस मनाया गया।
इस मौके पर सभी ने अपने अपने घरों में रहकर योग दिवस मनाया सभी ने बताया कि इस कोरोना महामारी से बचने के लिए भी योग बहुत जरूरी है योग करने से यह बीमारी दूर भागेगी भारतीय जनता मंडल अध्यक्ष चन्द्र कुमार चन्द्रा के नेतृत्व में मंडल के सभी शक्ति केन्द्र में माताओं बहनों के साथ उचित दूरी का ध्यान रखकर अपने अपने घरों में परिवार के साथ योग किया गया साथ ही साथ ग्राम के लोगों बुजुर्ग एवं बच्चों को योग कर संदेश दिया गया की योग का जीवन में क्या महत्व है और आपके जीवन में योग से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं युवा द्वारा मंडलों को पहले से ही घर में रहकर योग करें और कोरोना काल में योग करना स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक है इसकी जानकारी दी गई इस पूरे आयोजन में समस्त युवा मंडल महिला मंडलों का सक्रियता पूर्वक सहयोग रहा


0 comments: