बाराद्वार
चोरो का हौसला बुलंद ,पुलिस के नाक के नीचे ट्रक की हुई चोरी नगर पुलिस सोती रही जानिए कहा का है पूरा मामला।
ट्रांसपोर्टर तरुण गुप्ता ट्रक चालक बसंत महापात्र निवासी बाराद्वार के द्वारा दिनांक 19.06.21 के दरमियानी रात को रायगढ़ से निकला रायगढ़ से ट्रक में सरिया छड़ लोड करा कर बिलासपुर के लिए निकला था जो रास्ते में बाराद्वार घर पड़ने से बसंत महापात्र ने सोचा अपने घर में रात्रि विश्राम कर सुबह चला जाऊंगा अपने घर के सामने लोड ट्रक को खड़ा कर रात्रि विश्राम करने घर चला गया और माल को अनलोड करने जाने के लिए सुबह उठकर देखा तो घर के सामने खड़ा ट्रक को कोई चोरी कर ले गया है जिसकी शिकायत सुबह बसंत महापात्र द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराया है कि ट्रक cg4e 0562 के संबंध में थाना बाराद्वार अभी तक के कोई जानकारी जुटा नहीं पाई है नाही आरोपियों का पता सजी किया जा रहा है ।बाराद्वार शहर में इतनी बड़ी वारदात हो गई, इससे पता चलता है कि बाराद्वार पुलिस कितनी सजग है ,आए दिन छोटी-मोटी चोरियां शहर में हो रही है फिर भी बाराद्वार पुलिस गस्त के नाम से खानापूर्ति करते रहता है ।ट्रक की चोरी से बाराद्वार में व्यापारियों के बीच हड़कंप मचा है व्यापारी वर्ग असंतुष्ट है।


0 comments: