सीसी रोड के ऊपर सीसी रोड ग्राम पंचायत चरोदी का मामला।
मालखरौदा/ ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चरोदी मेन रोड से डॉक्टर सतनामीव् घर की ओर इन दिनों सीसी रोड निर्माण का कार्य सरपंच द्वारा कराया जा रहा है लेकिन देखने में आ रहा है कि पहले से बने सीसी रोड के ऊपर सी सी रोड बनाया जा रहा है दिलचस्प बात यह है कि सरपंच द्वारा पूर्व में सीसी रोड को तोड़कर बीचोबीच मनरेगा के माध्यम
से नाली का निर्माण कार्य कराया गया था लाखों की लागत से लेकिन एक बार फिर लेबल करने के लिए फिर से सीसी रोड के ऊपर सीसी रोड बनाया जा रहा है इस प्रकार से शासकीय राशि का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है वही कमीशन के चक्कर में पहले मनरेगा की इंजीनियर ने सीसी रोड को बीचों बीच तुड़वाकर नाली बनवा दिया और वर्तमान में आरईएस के सब इंजीनियर बीएस मरावी आंख मूंदकर सीसी रोड बनाने के लिए पहले स्टीमेट बना दिया था अब राशि स्वीकृत होकर आने के बाद सरपंच द्वारा एक बार फिर सीसी रोड के ऊपर सीसी रोड बनाया जा रहा है यहां किस प्रकार से शासकीय राशि का दुरुपयोग होता है यह ग्राम चरौदी मेन रोड से डॉक्टर सतनामी घर की ओर बन रहे सीसी रोड को देखकर लगाया जा सकता है जबकि अधिकांश जगह सीसी रोड अच्छा खासा था
"सब इंजीनियर बीएस मरावी
नाली के अगल-बगल में सीसी रोड बनाया जा रहा है मैं जब स्टीमेट बनाया था उस समय नाली के अगल-बगल मिट्टी था जिसके चलते स्टीमेट बनाया था
1 सीसी रोड को तोड़कर पूर्व में बनाया गया नाली 2 अब नाली के अगल बगल में बनाया जा रहा सीसी रोड



0 comments: