भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा ही संगठन सेवा ही संकल्प की भावना से बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह ने जन जागरण अभियान चलाया....
रवि तंबोली के साथ ताहिर अली की रिपोर्ट,
बिलासपुर---यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऐतिहासिक निर्णय एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ देश की सुरक्षा स्वास्थ्य भारत की आन बान और शान को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाते हुए सफलतम सात वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा ही संगठन सेवा ही संकल्प के साथ-साथ कॉविड महामारी से बचाव एवं सावधानी जन जागरण संदेश तथा मास्क ,सैनिटाइजर का वितरण कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद कश्यप के द्वारा आज दिनांक 31 मई सोमवार को आयोजित किया गया कार्यक्रम में विशेष रुप से जन जागरण संदेश हेतु
बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह ने जन जागरण अभियान में कहा कि वर्तमान समय में पूरा देश जो करोना महामारी से जूझ रहा है इस महामारी को हम सभी को एक साथ मिलकर अपने देश प्रदेश शहर गांव को इससे निजात दिलाना है साथ ही साथ करोना की पहली और दूसरी लहर में सभी वर्ग के लोग आहत हुए हैं बहुतों ने अपनों को खोया भी है तीसरी लहर की आशंका को आने से रोकने एवं बचाव हेतु हम सभी को विशेष सावधानी एवं सतर्कता रखना है कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मास्क सेनीटाइजर एवं 2 गज की दूरी का पूर्ण रुप से पालन प्रत्येक व्यक्ति को करना है इसके साथ ही साथ वैक्सीन सभी को अपनी प्रथम एवं द्वितीय दोनों डोज अवश्य लगवाये माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के केंद्रीय सरकार के 7 वर्ष पूरा होने पर आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मोदी सरकार की उपलब्धियां उनके द्वारा लिए गए जनहित में कल्याणकारी कार्य के साथ-साथ आपदा में जनकल्याण को दी जाने वाली उन सभी सुविधाओं एवं करोना महामारी से किस प्रकार से हमको बचना है इन सभी बातों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनसंदेश के माध्यम से आप सभी तक पहुंचा रहे हैं
बेलतरा विधानसभा के ग्राम बांका में मास्क व सेनेटाईजर का वितरण किया गया इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी लक्ष्मी प्रधान. संयोजक तनेंद्र शेखर नेताम. जनपद सदस्य जनक राम. योगेश राज श्यामलाल भागीरथी सोरथे.आशुतोष मानिकपुरी . देवकुमार कश्यप .शंकर पाल कोरचो सरपंच प्रतिनिधि . रोजगार सहायक एवं ग्रामीण जन सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे,,,,,


0 comments: