नवीन शिक्षक संघ मे बढ रही महिला शिक्षिकाओ की भागीदारी- ज्योति सक्सेना
जांजगीर - नवीन शिक्षक संघ मे अब महिला प्रकोष्ठ के गठन से मातृ शक्तिियों का प्रभाव व क्रियाशीलता बढता जा रहा है उक्त उदगार नवीन शिक्षक संघ के पामगढ ब्लाक अध्यक्षा श्रीमती ज्योति सक्सेना ने कही श्रीमती सक्सेना का मानना है की संगठन के कार्य मे महिला विंग का निर्माण ही इसी ध्येय से किया गया है ताकि संगठन मे किसी भी महिला कर्मचारी के साथ शिक्षकीय पेशे मे किसी भी प्रकार से भेदभाव व अनुचित कार्यवाही ना हो साथ ही विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापो मे महिलाओ को बराबरी का दर्जा दिया जावे संगठन मे महिला विंग का गठन आने वाले समय मे जिले के सभी विकासखण्डो मे किया जावेगा इसके लिए जल्द ही वर्चुअल बैठक का आयोजन कर महिला शिक्षिकाओ को संगठन स्तर पर जोडने का काम होना है जिसके लिए ब्लाक पामगढ की महिला विंग टीम पूरे सेवा भाव से लगी हुई है।


0 comments: