07 फ़रवरी 2021

किसानों के आंदोलन को मिला सभी संगठनों का साथ।


  किसानों के आंदोलन को मिला सभी संगठनों का साथ ।

*किसानों के आंदोलन को मिला सभी संगठनों का साथ*


    हसौद 06फरवरी 2021:-  केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानून के विरोध में किसानों के द्वारा रैली निकालकर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, रैली विद्युत नगर से प्रारंभ होकर गोड़धोवा चौक, बस स्टैंड, मिलन चौक व मंडी चौक होते हुए उप तहसील के पास पहुंचकर किसानों को विभिन्न संगठनों द्वारा संबोधित किया गया तत्पश्चात ज्ञापन सौंपा गया । इस आंदोलन के नेतृत्वकर्ता पितांबर बंजारे ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य का कहीं भी जिक्र नहीं है यह उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र है, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुशल कश्यप ने कहा कि केंद्रीय कानून पूरी तरीके से किसानों के लिए डेथ वारंट है। बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव संतोष भारद्वाज जी ने कहा कि भाजपा के हर   षड्यंत्र में हम चौकन्ने हैं किसान ही क्या हम समाज के हर वर्ग के साथ खड़े हैं भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामस्वरूप आजाद ने कहा कि किसानों के साथ हमेशा भीम आर्मी कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है और जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक आगे की लड़ाई जारी रखने की बात कही, भीम रेजीमेंट के जिला प्रभारी जयबीर रात्रे ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है और किसी भी सरकार को किसान विरोधी कानून बनाने  ही नहीं देंगे।



 आंदोलन को राइस किंग खुटे, नीरा बंजारे, आशीष रात्रे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र भार्गव, हरी खटर्जी, खेमराज खटर्जी,  घसियाराम बंजारे, रमेश भारद्वाज भीम रेजीमेंट, भील निराला भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष मालखरोदा, मुकेश लहरें भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष जैजैपुर, संतोषी रात्रे भीम आर्मी महिला जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा ने भी संबोधित किया।

 इस रैली का सफल संचालन जनता कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य कमल भार्गव व विकास सोनवानी ने किया। पितांबर बंजारे के नेतृत्व में इस आंदोलन के प्रमुख आयोजन कर्ता पंकज भार्गव, चंद्रशेखर निराला, काँग्रेस नेता तोशिबा लायन , शांति मनहर, तोहित बंजारे, खेमराज कश्यप, विजय निराला, बंटेशु, जानी बाबू, सूरज टंडन आदि थे इस अवसर पर  रवि खटर्जी जेसीसीजे पूर्व अध्यक्ष, दादूराम सोनवानी, ओंकार बंजारे, सतीश, छोटू दास महंत,  करण बंजारे, माधवराम कश्यप, मोहर साय, पुष्पा खुटे, नंदनी, ओमप्रकाश, संजू कुर्रे, परमा जांगड़े, सरिता, मेमबाई, गीता, अभिषेक, धरम, इंदिरा बाई, अरविंद, अनिल कौशिक, विकास कोयल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।


Share This

0 comments: