संयुक्त जन जागरूकता अभियान,डॉ. चंद्रशेखर खरे कृषि वैज्ञानिक द्वारा किसानों के लिये उचित सलाह इस फरवरी माह 2021 के उचित खेती किसानी की जानकारी,क्या फसल इस माह के लिए उचित होगा,यह बारीकी से जान सकते हैं।
जांजगीर (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान समाज सेवक स्व. हिंच्छाराम खरे एवं स्व.गणेशराम खरे तथा महान देहदानी स्व.मनोज कुमार खरे''की स्मृति मे) कृषि वैज्ञानिक चंद्रशेखर खरे(सस्यविज्ञान) एवं चंद्रमणिदेव, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक द्वारा कृषक जनहित मे किसानो के लिए सलाह इस 01/02/2021 फ़रवरी माह के प्रमुख कृषि कार्य...
1 गेंहू फसल में कंसे तथा गांठ बनने की अवस्था में सिंचाई करें.
2 यह माह ग्रीष्मकालीन मुंग एवं तिल बोने हेतु अनुकूल है जंहा चने की कटाई हो गई हो, वहा सीमित सिंचाई उपलब्ध होने की स्थिति में मुंग अथवा तिल की बोनी करें.
3 ग्रीष्मकालीन धान का रोपा नही लगाया गया हो तो तुरंत लगाएं.
4 सरसों में माहु (एफीड) का प्रकोप बढ़ने की संभावना है, यदि माहु बढ़ता है तो उसके रोकथाम हेतु डायमिथूओएट 30 ई.सी. 1000 मि.ली. प्रति हे. की दर से छिड़कने की सलाह दी जाती है.
5 दलहनी फसलों मे पीला मोजेक् रोग दिखाई देने पर रोगग्रस्त पौधों को उखाड़ कर नष्ट कर दें तथा ईमोडक्लोरपरिड 17.5 एस.एल. 250 मि.ली.प्रति हे. कीटनाशक दवा का पानी में घोलकर छिड़काव करें.
6 कद्दूवर्गीय सब्जियों जैसे लौकी करेला इत्यादि के अलावा बरबटी, भिन्डी एवं अन्य ग्रीष्मकालीन सब्जियो के अच्छे अंकुरण हेतु तापमान अनुकूल है, अच्छी तरह भूरभुरी खेत तैयार कर इन फसलों की बुवाई करें.
7 वर्तमान मौसम ग्रीष्मकालीन सब्जियों की बोवाई हेतु उपयुक्त है,अतः किसान भाइयों को सलाह दी जाती है की कद्दूवर्गीय सब्जियों की पालीथीन बैग में नर्सरी तैयार करें पत्तेदार सब्जियो की बोवाई करें,तथा ग्रीष्मकालीन सब्जियो हेतु खेतों की तैयारी करें.
8 अद्ररक, हल्दी एवं कन्द्वर्गीय फसलों की खुदाई करें.
9 ग्रीष्मकालीनगेंदा की प्रजातियों हेतु नर्सरी तैयार करें.
10. क्राप डाक्टर और राइस आई.एफ.सी एप को गूगल प्लेस्टोर से डॉउनलोड करके स्वयं कृषि के डाक्टर बने.
कृषक जनहित मे प्रसारित ...
चंद्रशेखर खरे,कृषि वैज्ञानिक(सस्यविज्ञान).8770414150
धर्मेन्द्र कुमार खरे-निदेशक,
संयुक्त जन जागरूकता अभियान, 7410139918
जितेंद्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी
सुमन खरे,वरिष्ट समाज सेविका.
-------------------------------------
अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी कृषि विज्ञान केंद्रो/कृषि,पशुपालन विभाग से संपर्क करे...


0 comments: