28 जनवरी 2021

प्रांतिय अखंड ब्राम्हण समाज युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत हुए राजेश्वर तिवारी ।


 प्रांतिय अखंड ब्राम्हण समाज युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत हुए राजेश्वर तिवारी , 


जांजगीर चाम्पा -छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राम्हण समाज द्वारा रतनपुर क्षेत्र के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी की आतिथ्य व कार्यकारी अध्यक्ष भारती किरण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कोटा ब्लॉक स्तरीय समाज के पदाधिकारियों का चयन किया गया साथ ही इस दौरान संगठन के द्वारा रतनपुर में संस्कृत विद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं  07 मार्च 2021 को विप्र भवन समता कालोनी रायपुर में आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन और समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा समाज को प्रेरित करने, एकजुट करने व संगठन कार्यविधि पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश सचिव प्रीति शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष नारीप्रकोष्ठ निशा तिवारी, प्रदेशाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ पं. अजय शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ पं. प्रकाश दीवान प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रलेखा तिवारी, प्रदेश महासचिव सरिता तरुण शर्मा, सुनीता मिश्रा, राजकुमारी तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, श्वेता शुक्ला,सीमा दीवान, प्रीति गौरहा, प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मोहित मिश्रा, प्रदेश सचिव आदित्य मिश्रा, अंकित मिश्रा, मंयक तिवारी, ओम तिवारी, प्रीति दुबे,एवं अन्य प्रदेशस्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, विभिन्न जिलों से समाज के नवपदाधिकारीयों को मनोनयन पश्चात नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ,प्रदेश उपाध्यक्ष विप्र प्रकोष्ठ जागेश्वर अवस्थी को,अनिल शर्मा को बिलासपुर जिला में शिक्षा प्रकोष्ट का अध्यक्ष बनाये गए साथ ही  विजय तिवारी को रतनपुर ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष बनाये गए। संतोष शुक्ला कोटा ब्लाक अध्यक्ष, दिव्यकान्त शर्मा संयोजक, आदित्य दीक्षित को सह संयोजक, सबलू पाण्डेय को उपाध्यक्ष,राजकुमार(राजू) शर्मा को सचिव, हरि चौबे को संगठन सचिव, शिवानंद पाण्डेय को सह सचिव, अनुभव पाठक को कोषाध्यक्ष, प्रांतीय अखंड ब्राम्हण समाज युवा प्रकोष्ठ  से राजेश्वर तिवारी को जांजगीर चाम्पा जिले से  जिला अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है , वही कान्हा तिवारी को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत कर नियुक्ति पत्र दिया गया, कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर प्रदेश संयोजक पं. संजय शुक्ला ने विस्तृत जानकारी दी। समस्त कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कान्हा तिवारी द्वारा दी गयी,


Share This

0 comments: