02 अक्टूबर 2020

किसानों के लिए सलाह इस माह के प्रमुख कृषि कार्य डॉ चंद्रशेखर खरे कृषि वैज्ञानिक।


 किसानो के लिए सलाह अक्टूबर माह के प्रमुख कृषि कार्य Dr.Chandrshekhar khare संयुक्त जन जागरूकता अभियान।


(स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान समाज सेवक स्व. हिंच्छाराम खरे एवं स्व.गणेशराम खरे तथा महान देहदानी स्व.मनोज कुमार खरे''की स्मृति मे)

कृषि वैज्ञानिक चंद्रशेखर खरे(सस्यविज्ञान) एवं चंद्रमणिदेव, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक द्वारा कृषक जनहित मे किसानो के लिए सलाह इस 01/10/2020 अक्टूबर माह के प्रमुख कृषि कार्य... 

1. पके धान फसल की कटाई की समुचित व्यवस्था करें 

2. रबी फसलों हेतु खेत की तैयारी करें ईस हेतु ट्रॅक्टर चलित रोटावेटर या कल्टीवेटर का प्रयोग कर खाली खेतो में उथली जुताई करें 

3. शीतकालीन गोभिवार्गीय सब्जियो जैसे फूलगोभी पत्तागोभी व गांठगोभी की अगेती किस्मो का चयन कर नर्सरी डालें टमाटर,बैंगन,मिर्च,शिमलामिर्च लगाने की तैयारी करें व थायरम् 1 ग्राम प्रतिकिलो बीज की दर से उपचारित करें. 

4. किसान भाई वृक्षो के तने पर बोर्डो पेस्ट लगाए, फल उद्यान मे साफ सफाई करें एवं वृक्षो के चारो तरफ थाला बनाकर खाद एवं उर्वरको की निर्धारित मात्रा मिलाए 

जिन कृषको के पास केला एवं पपीता का पौधा तैयार है उसे मुख्य खेत मे लगाए  

5. किसान भाईयो को सलाह दी जाती है की धान की फसल पकने की अवस्था मे होने पर फसल की कटाई करने के पश्चात 1 से 2 दिनो तक धूप में सूखने हेतु खेतो मे छोड़ दें देर से बुवाई की गई धान मे सतत निगरानी करें  

6. वर्षाकालीन मूंगफली की फसल की खुदाई करें  

7. तिवडा की उन्नत प्रजातियो जैसे प्रतीक रतन महातिवडा का बुवाई हेतु उपयोग करें 

8. चने की सामय पर बुवाई करके विल्ट बीमारी से बचाव करें 

9. पशु बाड़े मुर्गिघर एवं तालब,पोखरो के आसपास उगे खरपतवारो की सफाई करें ताकि मक्खी,मच्छर न पनपने पाए पशुशाला में गोबर के कंडे का धुवा करते रहें 

10. अपने मवेशियो को खुरहा छपका पच बीमारी का टीका लगवाएं 

11. शरद ऋतु की एकवर्षीय पौधों की रोपाई करें

12. क्राप डाक्टर और आई.एफ.सी एप को गूगल प्लेस्टोर से डॉउनलोड करके स्वयं कृषि के डाक्टर बने.

कृषक जनहित मे प्रसारित ...

चंद्रशेखर खरे,कृषि वैज्ञानिक(सस्यविज्ञान).8770414150 

धर्मेन्द्र कुमार खरे-निदेशक,

संयुक्त जन जागरूकता अभियान

सुमनशेखर खरे,समाज सेविका.7410139918

-------------------------------------

अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी कृषि विज्ञान केंद्रो/कृषि,पशुपालन विभाग से संपर्क करे...


Share This

0 comments: