25 जुलाई 2020

चरित्र शंका पर सनकी ब्यक्ति ने अपने ही पत्नी की फावड़ा से मारकर हत्या कर दी है।

चरित्र शंका के कारण सनकी ब्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को फावड़ा से मारकर घायल कर दी, इलाज के दौरान हुई मौत


कब तक होगी महिलाओं पर अत्याचार,सनकी पतियों की क्रोध का भेंट चढ़ रही हैं बेकुसूर पत्नियां


जैजैपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत करवाडीह में एक सनकी और शराबी ब्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को फावड़ा से मार कर लहूलुहान कर दिया है, सनकी ब्यक्ति संतोष सिदार उम्र 35 वर्ष है,जो अपनी पत्नी कृतिका सिदार को फावड़ा से उसके हाथ भुजाओं को बुरी तरह काट दिया है, सनकी ब्यक्ति आये दिन अपनी पत्नी को भरम भूत चरित्र पर शंका करता था और शराब पीकर आये दिन चरित्र सक के कारण  मार पीट हमेशा करता था जो आज दिनांक 24 जुलाई 2020 की रात्रि को संतोष सिदार ने पत्नी को पहले खाट में लेटाकर रस्सी से बांध दिया फिर बाएं भुजा को और हाथ पैर सहित कई हिस्से को फावड़ा से काट दिया और स्वयं ही 112 पुलिस को सूचित की गई और अपने गांव  पड़ोसियों को भी बुलाकर यह कहने लगा की मैंने अपनी पत्नी को कई हिस्से को काट दिया है उसे सजा दिया हूं कहने लगा,इस घटना से ग्रामीणों में भय ब्याप्त है एवं ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की यथा स्थित के बारे में जैजैपुर थाने को जानकारी दी, क्योंकि महिला की हालत बहुत ही गम्भीर थी आनन फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र जैजैपुर ले जाया गया जहाँ जैजैपुर स्वास्थ्य केन्द्र में उचित स्वस्थ्य लाभ नही होने पर पीड़ित जख्मी महिला कृतिका सिदार को जिला अस्पताल रिफर किया गया जहाँ इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई है उक्त घटना को लेकर जैजैपुर पुलिस ने आरोपी पति को गिरप्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।



Share This

0 comments: