कुछ ही घंटों में दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ी पुलिस
बाराद्वार में गुरुवार शाम को मिली दो युवकों की शव को पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया रात में ही पुलिस द्वारा संदिग्धों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई पुलिस की पूछताछ में एक युवक द्वारा गुनाह कबूल कर लिया गया हत्या में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें बाराद्वार वार्ड क्रमांक 9 के ही निवासी विजय रात्रे दिनेश बंसल गोपाल बंसल एवं सरस्वती सूर्यवंशी इन चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हत्या में प्रयुक्त हथियार तलवार एवं राड पुलिस द्वारा आरोपियों से जप्त किया गया है
बाराद्वार थाना प्रभारी ने बताया कि इन चारों की दिलीप खंडे से रंजीश थी दिलीप खांडे इन चारों को लगातार परेशान किया करता था जिससे परेशान होकर नियोजित तरीके से चारों ने मिलकर दिलीप खांडे एवं उसके साथी की हत्या कर मोटरसाइकिल में बांधकर लाश को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया पुलिस की मुस्तैदी से यह मामला 12 घंटे से भी कम समय में सूलझ गया
0 comments: