बड़े रबेली धान खरीदी केन्द्र में किसानों से घुस की लूट डुलेश्वर चन्द्रा खरीदी प्रभारी द्वारा की जा रही है।
मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े रबेली धान खरीदी केन्द्र में हो रही है किसानों से घुस की लूट यहाँ के धान खरीदी प्रभारी डुलेश्वर चन्द्रा किसानों से पैसे वसुल रहें हैं जैसे धान के टोकन काटने आदि के लिये पैसे लेते हैं प्रभारी के कहने पर,घुस लेने वाली जो वीडियो में हमे मिला है उसमें चौकीदार चिल्ला रहा है कि कोई मोबाइल से फोटो थोड़ी न खिचे हे बोलकर अपनी रौब दिखाने की कोशिश की जा रही है, एक हजार रुपए (1000) घुस के लिये गये है किसान से तब कहीँ जाके प्रभारी द्वारा की धान ख़रीदा गया और बारदाने के लिए भी पैसे की मांग की जा रही हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहाँ शासन से आये बारदाने स्वयं प्रभारियों द्वारा चोरी करवाया गया है और आप खुद ही बारदाने खरीद कर लाये उसके हम पैसे देगें क्योकि हमारे पास बारदाने नही हैं,मजबरी में किसान कहीँ से भी पटे पूराने बारदाने को 40 से 50 रूपये में खरीद कर ला रहें हैं और अपनी काम चला रहे हैं फिर भी किसानों से घुस लेकर और लुटा जा रहा है , इसी तरह के कई कारणो के साथ साथ यहाँ के धान उपार्जन केंन्द्र में पूरी तरह अव्यवस्था का आलम है धान को खुले जमीन पर रख दिया गया है,जमीन के नीचे पहले भूसी डालने के लिये शासन के आदेश है फिर भी खरीदी प्रभारी पुरानीक चन्द्रा(डूलेश्वर चन्द्रा )द्वारा मनमानी तरीके से कार्य की जा रही है,सभी धान जमीन में पड़े हैं यदि मौसम खराब होकर बारिस हो जाता है तो सारे जमीन पर पड़े हुए धान भीगकर खराब हो जायेगा,इससे पहले भी कई इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनलों और समाचार पत्रों में इसके बारे में खबर प्रकाशित हो चूका है फिर। ही अधिकारीयों को ऐसे भ्र्ष्ट खरीदी प्रभारी पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ऐसा लगता है कि इन अधिकारियों की डुलेश्वर चन्द्रा पर ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रहे हैं, और तो और इस बड़े रबेली खरीदी केन्द्र में इससे पहले भी 18 कट्टी धान चोरी का मामला उजागर हो चूका है और अब किसानों से इस तरह घुस की लूट की जा रही है, किसान हर तरफ से लुटे जा रहे हैं और शासन प्रशासन के नुमाइंदे अपनी जेबें भर रहें हैं, प्रभारी इससे मालामाल हो रहें हैं और किसान लूटते जा रहे हैं,इस खबर में आप देख सकते हैं कि कैसे किसान से घुस के एक हजार रुपये को चौकीदार अपनी जेब में डाल रहे हैं यह खरीदी प्रभारी डुलेश्वर चन्द्रा के कारनामे हैं,अब देखना यह होगा की डुलेश्वर चन्द्रा के ऊपर उच्च अधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।
अनुराग भट्ट
तहसीलदार मालखरौदा
बड़े रबेली धान खरीदी केन्द्र में प्रभारी द्वारा किसानों से घुस लेने का जानकारी मुझे नही है,यदि इस तरह के घुस लिये जा रहे हैं तो खरीदी प्रभारी पर जांच कर उचित कार्यवाही की ज्ज जायेगी।


0 comments: