नाबालिक लड़की का अपहरण कर जबरन बलात्कार करने एवं अपहरण में सहयोग करने वाले सह आरोपीगण गिरफ्तार,पिरदा के मिलन जायसवाल का पुत्र है सामिल।
जांजगीर चाम्पा - सक्ति जिले के थाना डभरा थाना क्षेत्र का मामला है जहां प्रार्थी ने थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा नाबालिक लड़की जो 20 जनवरी 2022 के रात्रि 07 से 8 बजे क़रीब घर से कहीं चली गई है । जिसका पता तलाश किया पता नहीं चलने पर थाना में रिपोर्ट पर धारा 363 भाववि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश थाना प्रभारी डभरा डी आर टंडन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर नाबालिक लड़की की खोजबीन शुरू की गई इसी बीच पुलिस को पता चला कि यशपाल जायसवाल के कब्जे में है पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए
22 जनवरी 2022 को अपहृता को आरोपी यशपाल जायसवाल के कब्जे से बरामद किया गया ।
आरोपी को घटना के बारे में पूछताछ करने पर नाबालिक लड़की को जबरन अपने दो साथी के सहयोग से भगा ले जाकर बलात्कार करना स्वीकार किया
पीडिता व उनके माता पिता के बयान पर से आरोपी यशपाल जायसवाल के विरूद्ध धारा 366.376 भादवि एवं 04,06.17 पाक्सो एक्ट 2012 जोड़ कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम किया गया । जिसमें आरोपी यशपाल जायसवाल पिता आनंदराम जायसवाल उम्र 23 वर्ष सह आरोपी दयाराम सिदार पिता श्याम सुंदर सिदार उम्र 20 वर्ष दोनो साकिन कुसुमझर थाना डभरा 03. गोपाल कृष्ण जायसवाल पिता मिलन प्रसाद जायसवाल उम्र 2 वर्ष साकिन पिरदा 22 जनवरी 2022 को गिरफ्तार किया गया
जहां आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया
आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

0 comments: