07 फ़रवरी 2026

 ग्राम पंचायत भडोरा के बोराई नदी चौतालखड़ - डोंगापथरा के नीचे एनीकट स्टॉपडेम निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ सम्पन्न।

ग्राम पंचायत भडोरा के बोराई नदी चौतालखड़ - डोंगापथरा के नीचे एनीकट स्टॉपडेम निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ सम्पन्न।


 ग्राम पंचायत भडोरा के बोराई नदी चौताल खड़ - डोंगापथरा के नीचे एनीकट स्टॉपडेम निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ सम्पन्न।


मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मालखरौदा निर्मल सिन्हा के आतिथ्य में हुआ भूमि पूजन।




सक्ती/ जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भडोरा के बोरई नदी भातमहुल जाने वाला रास्ता तरफ बोरई नदी चौतालखड़ डोंगापथरा के नीचे पर एनीकट स्टॉपडेम निर्माण कार्य का भूमि पूजन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मालखरौदा निर्मल सिन्हा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय,महानदी भवन,नवा रायपुर

दिनांक 03/09/2025

मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना,जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सक्ती जिले के खण्ड-मालखरौदा अंतर्गत बोराई नदी पर भड़ोरा एनीकट निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति व अभियंता का पत्र क्रमांक-4028/बो.प्र./AA/TS/ मि.ह. बांगो /2025/7844. पंक दिनांक 11.08.2025.शासन एतद् द्वारा सक्ती जिले के विकासखण्ड मालखरौदा अंतर्गत बोराई नदी तट राह रपटा का निर्माण कार्य हेतु लागत रु.1297.19 लाख (रुपये बारह करोड़ उन्नीस हजार) मात्र की प्रशासकीय स्वीकृति निम्नलिखित शर्तों पर प्रदान किया गया है निस्तारी, भू-जल संवर्धन एवं आवा जाहि सुविधा के साथ 160 हेक्टेयर क्षेत्र में स्वयं के साधन से सिंवाई किया जाना प्रस्तावित है व्यय बजट शीर्ष मांग संख्या 45 लघु शीर्ष 4702-लघु सिंचाई पर पूंजी परिव्यय /स्टापडेम निर्माण कार्य किया जाना है जिसकी भूमि पूजन दिनांक 06 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मालखरौदा निर्मल सिन्हा के आतिथ्य में ग्राम पंचायत भडोरा सरपंच श्रीमति कुमारी बाई जीवन चंद्रा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भडोरा के बोरई नदी चौताल के पास डोंगापथरा के नीचे पर एनीकेट स्टॉपडेम बनाने की भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ इस एनीकेट स्टॉपडेम निर्माण से ग्राम पंचायत भडोरा एवं रिवाडीह के ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिलेगा वहीं किसानों को बोराई नदी स्थित भूमि पर कई तरह के फसल उगाने में सुविधाएं उपलब्ध होगा।

इस भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भडोरा सरपंच श्रीमति कुमारी बाई जीवन चंद्रा,उप सरपंच पुष्पेन्द्र चंद्रा सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे हैं।

29 जनवरी 2026

पोरथा मंडी प्रभारी को किया गया धान खरीदी से पृथक, किसानों से अवैध वसूली का मामला।

पोरथा मंडी प्रभारी को किया गया धान खरीदी से पृथक, किसानों से अवैध वसूली का मामला।


 पोरथा मंडी प्रभारी को किया गया धान खरीदी से पृथक, किसानों से अवैध वसूली का मामला


सक्ती/ पोरथा धान खरीदी मंडी आए दिन चर्चाओं में शामिल रहती है सोसाइटी मंडी में किसानों से अवैध वसूली 42 से 45 किलो तक धान लेने का मामला पोरथा मंडी में उजागर हुआ था जिसको लेकर भारतीय किसान संघ जिला सक्ती के द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव एवं एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसके फल स्वरुप सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोरथा के धान उपार्जन केंद्र  के खरीदी प्रभारी लकेश्वर राठौर को धान खरीदी से पृथक करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर श्याम कुमार साहू को धान खरीदी का प्रभार दिया गया है।


क्या प्रभारी को खरीदी से पृथक कर देने से ही धान मंडी सोसाइटियों का भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा शासन को ऐसे प्रभारीयों  के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज भी करना चाहिए जिससे कि ऐसे प्रभारीयों पर लगाम लग सके और धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।

28 जनवरी 2026

 ग्राम गुमिया में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई गुरु घासीदास जयंती

ग्राम गुमिया में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई गुरु घासीदास जयंती


 ग्राम गुमिया में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई गुरु घासीदास जयंती 



कोरबा/परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के पावन अवसर पर जिला कोरबा के ग्राम गुमिया में भव्य जयंती समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सतनामी समाज सहित आसपास के ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

समारोह के अंतर्गत विधिवत ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय फूल सिंह राठिया, विधायक रामपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय नारायण लाल कुर्रे अध्यक्ष सतनाम कल्याण समिति कोरबा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय आर. डी. भारद्वाज, सचिव सतनाम कल्याण समिति कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने उद्बोधन में अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास जी के “जय सतनाम” के संदेश को सत्य, अहिंसा, समानता एवं मानवता का आधार बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

जयंती समारोह के अवसर पर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विरेंद्र बटुवेदी द्वारा प्रस्तुत लोक कला मंच के कलाकारों ने रंग-रंजन, झाल एवं विल्हा की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में डॉ. जे. के. (कोरबा) एवं के. के. लहरे (तहसीलदार, भैंसमा) भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन श्री नारायण कुर्रे द्वारा किया गया।

पूरे आयोजन का सफल संचालन समस्त सतनामी समाज, ग्राम गुमिया के तत्वावधान में किया गया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, जागरूकता और सद्भावना को बल मिलता है।

09 जनवरी 2026

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू 42.78 लाख की धोखाधड़ी मामले में जेल भेजे गए,जमानत याचिका खारिज।

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू 42.78 लाख की धोखाधड़ी मामले में जेल भेजे गए,जमानत याचिका खारिज।


 जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू 42.78 लाख की धोखाधड़ी मामले में जेल भेजे गए,जमानत याचिका खारिज।



Janjgir champa/ जिले के जैजैपुर क्षेत्र के पहली बार बने विधायक बालेश्वर साहू धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में पुलिस ने जेल दाखिल कर दिया है। यह कार्रवाई प्रार्थी राम कुमार शर्मा पिता धीरेंद्र प्रसाद शर्मा (उम्र 46 वर्ष), निवासी परसापाली, थाना सारागांव की शिकायत पर की गई जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर हुई।शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कराई गई, जिसमें विधायक बालेश्वर साहू और सह-आरोपी गौतम राठौर द्वारा प्रार्थी से 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद थाना चांपा में अपराध क्रमांक 450/2025, धारा 420, 467, 468, 471 एवं 34 भादवि के तहत दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


विवेचना और साक्ष्य संकलन पूर्ण होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आरोप सिद्ध पाए जाने पर अभियोग पत्र तैयार कर 09 जनवरी 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया। CJM न्यायालय द्वारा चालान स्वीकार किए जाने के बाद जेल वारंट जारी किया गया। इसके पश्चात आरोपियों की ओर से नियमित जमानत के लिए उसी न्यायालय में आवेदन किया गया, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया।


जमानत निरस्त होने के बाद पुलिस ने विधायक बालेश्वर साहू को जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

24 दिसंबर 2025

पक्षपाती नहीं,निष्पक्षवादी,पत्रकारिता मेरा सिद्धांत, न डरा हूं न डरूंगा, भ्रष्टचारियों के खिलाफ अपनी कलम से लिखूंगा और लडूंगा।

पक्षपाती नहीं,निष्पक्षवादी,पत्रकारिता मेरा सिद्धांत, न डरा हूं न डरूंगा, भ्रष्टचारियों के खिलाफ अपनी कलम से लिखूंगा और लडूंगा।


 अपनी कलम,अपनी भाषा,निष्पक्षवादी पत्रकार लहरे भईया


पक्षपाती नहीं,निष्पक्षवादी,पत्रकारिता मेरा सिद्धांत, न डरा हूं न डरूंगा, भ्रष्टचारियों के खिलाफ अपनी कलम से लिखूंगा और लडूंगा।

क्योंकि मेरी कलम चलती है भ्रष्टचारियों के दिल थमती है,झुकती नहीं सिर्फ़ सच के लिए चलती है।

अकेला ही काफी हुं,भीड़ इकट्ठा करने की आदत नहीं,जो भीड़ में रहते हैं मैं फलाना पत्रकार हूं उन्हीं पत्रकारों को बड़े बड़े नेता पूंजीपतियों के और अपने चहेते अधिकारियों कर्मचारियों की गुलामी करते देखा है।

 एक सच्चा पत्रकार अन्याय के आगे कभी घुटने नहीं टेकता,गुलामी नहीं करता मगर आज के पत्रकारिता इतिहास में देखा हूं अक्सर लोग द्वेष और स्वार्थ में जी रहें हैं एक दूसरे से,क्या यही सच्ची पत्रकारिता की बुनियाद है,बिलकुल नहीं हो सकता।

निर्भीक निष्पक्ष पत्रकारिता समाज के लिए लड़ने की भावना पैदा करता है न की नेताओं के तलवे चाटने की, आज की पत्रकारिता इतनी  निम्न स्तर पर पहुंच चुका है की लोग एक दूसरे की पैर खींचने का काम करते हैं।

कलम मेरी ताक़त है, किसी के कट्टे से नहीं डरती।

जो कहा है, वो करके दिखाना मेरी आदत है,किसी के बाप में दम नहीं जो रोक सके!

हम वो हैं जो कफ़न बांधकर घर से निकलते हैं,न्याय की अंतिम लड़ाई तक रुकते नहीं।

भुपेंद्र लहरे क्रांतिकारी पत्रकार

जिलाध्यक्ष सक्ति सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ

जय भगत सिंह, जय सतनाम 

भूपेंद्र लहरे/ एडिटर इन चीफ@  इलेक्ट्रानिक एंड प्रिंट मीडिया हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमारे चैनल के साथ बने रहें,Subscribe करना न भूलें,हमारे  चैनल के बेहतरीन एंकर के साथ देखें खबर विस्तार से यदि आपको  रिपोर्टर बनकर अपना नाम पत्रकारिता में रौशन करना है तो हमें फॉलो करें मो. 9399836726,8720007747

11 दिसंबर 2025

  देवरी डेम के पास जुआ खेलते 07 जुआड़ियान पकड़े गये।आरोपियों के फड व पास से नगदी रकम 74120 रूप्ये व 07 नग मोबाईल कीमती 50000रू. जप्त।

देवरी डेम के पास जुआ खेलते 07 जुआड़ियान पकड़े गये।आरोपियों के फड व पास से नगदी रकम 74120 रूप्ये व 07 नग मोबाईल कीमती 50000रू. जप्त।


 देवरी डेम के पास जुआ खेलते 07 जुआड़ियान पकड़े गये।आरोपियों के फड व पास से नगदी रकम 74120 रूप्ये व 07 नग मोबाईल कीमती 50000रू. जप्त।


घटनास्थल से जुआड़ियान का 08 नग मोटरसायकल कीमती 04 लाख रूप्ये जप्त। 


सक्ति/ जिले के थाना सक्ति अंतर्गत जुआड़ी पकड़ाए मौके से फरार आरोपियों की पता तलाश उनके द्वारा जुआ फड़ पर छोड़े गये मोटर सायकल एवं पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर प्रकरण मे नाम जोड़ कर की जा रही है। अग्रिम कार्यवाही। 

अपराध क्रमांक 465/2025 धाराः- 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधि0 2022 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर द्वारा जुुआ/सट्टा एवं अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव के मार्गदशन में* सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा है कि दिनांक  10/12/2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम देवरी के डैम के पास खुले स्थान पर कुछ जुआडियान तास के 52 पत्ती से काट पत्ती नामक हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर रेड कर घेराबंदी कर कार्यवाही किया जो कुछ जुआडियान पुलिस को आते देखकर भाग गये, और 07 मौके पर पकडे गये जुआडियान *आरोपी 01. इरशाद अहमद पिता अफताफ अहमद उम्र 42 वर्ष सा. मस्जिद मुहल्ला वार्ड क्र 06 चांपा, थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा, 02. बसंत खुंटे पिता स्व गुहाराम खुंटे उम्र 45 वर्ष सा ग्राम देवरमाल थाना सक्ती जिला सक्ती, 03. रामगोपाल पटेल पिता स्व गनपत पटेल उम्र 55 वर्ष सा कुरदा थाना चांपा जिला जांजगीर, 04. चंद्रकात देवांगन पिता स्व बद्रीप्रसाद देवांगन उम्र 52 वर्ष सा वार्ड क्र 20 देवांगनपारा चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा, 05. अशोक पंडा पिता स्व लक्ष्मीधर पंडा उम्र 50 वर्ष सा लच्छनपुर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा, 06. नितीन अग्रवाल पिता स्व मुन्ना लाल अग्रवाल उम्र 54 वर्ष सा पुराना कालेज रोड चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा, 07. दीपक सिंह पिता स्व कैलाशपति उम्र 42 वर्ष सा. वार्ड क्र 09 रानीसागरपारा सक्ती थाना सक्ती जिला सक्ती का जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़े गये* जिनके फड़ व पास से जुमला *नगदी रकम 74120 रूपये,  07 नग मोबाईल कीमती 100000 रूपये व घटनास्थल से 08 नग मोटरसायकल 400000 रूपये कुल जुमला रूपये 524120 रूपये व 52 पत्ती  तास की दो गड्डी, लाल काला रंग का दरी, तथा दो नग मोमबत्ती* को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है तथा प्रकरण में मौके से फरार आरोपियों के संबंध में अग्रिम विवेचना कार्यवाही की जा रही है।   

     *उपरोक्त कार्यवाही में साइबर थाना प्रभारी अमित सिंग व टीम एवं थाना सक्ती से निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती), उप निरीक्षक भुपेन्द्र चंद्रा, सउनि राजेश यादव, प्र.आर. जीत जाटवर, आरक्षक महासिंह सिदार, नामदेव लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सतनाम शोभायात्रा 18 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय आयोजन होने जा रहा है।

सतनाम शोभायात्रा 18 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय आयोजन होने जा रहा है।


 सतनाम शोभायात्रा 18 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय आयोजन होने जा रहा है।


सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आयोजन की रूप रेखा रैली चार्ट बना लिए हैं।



भूपेंद्र लहरे - एडिटर इन चीफ


सक्ति /संत शिरोमणि परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर में जिला स्तरीय विशाल सतनाम संदेश शोभा यात्रा बाईक,कार रैली के माध्यम से जिला स्तरीय सतनाम शोभायात्रा हर वर्ष की भांति मनाए जाते हैं इसी कड़ी में इस वर्ष भी परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर में जिला स्तरीय विशाल सतनाम संदेश शोभा यात्रा बाईक / कार रैली का आयोजन दिनांक 18दिसंबर 2025 को हमारे सक्ति जिले में होने जा रहा है इस रैली में साउंड सिस्टम की धूम मचेगी जिसकी अनुमति जिला प्रशासन से सामाजिक कार्यकर्त्ताओ ने परमिशन ले लिए हैं इस जिला स्तरीय रैली का विवरण निम्न है ।


1. मैन रैली - मिरौनी बैराज से प्रारंभ, घोघरी, छपोरा, मिशन चौक, बीरभांठा, पोता, अड़भार, सक्ती नगर भ्रमण, सिंघनसरा, आड़िल, आमनदुला, सतनाम भवन मालखरौदा तक ।


2. डभरा से प्रारंभ, गोबरा, फरसवानी, नगझर मोड़, छोटे सीपत में सामिल ।


3. परसाडीह से प्रारंभ, कुसमुल, सिंधरा, देवरघटा, सारसकेला, चरौदी, लिमगांव, अड़भार में सामिल ।


इस कार्यक्रम में 04 साउंड सिस्टम सहित लगभग 1000 दो पहिया वाहन और 100 चार पहिया 20 अन्य वाहन एवं लगभग 2000 व्यक्ति सामिल होंगे ऐसा अनुमान लगाया गया है।

09 नवंबर 2025

पत्रकारिता, वित्त, ग्रामीण आऊ संस्कृति विकास के क्षेत्र म डिजिटल पंचायत के राम कुमार मनहर मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड, फरीदाबाद, हरियाणा दिल्ली (भारत) ले सम्मानित।

पत्रकारिता, वित्त, ग्रामीण आऊ संस्कृति विकास के क्षेत्र म डिजिटल पंचायत के राम कुमार मनहर मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड, फरीदाबाद, हरियाणा दिल्ली (भारत) ले सम्मानित।


 पत्रकारिता, वित्त, ग्रामीण आऊ संस्कृति विकास के क्षेत्र म डिजिटल पंचायत के राम कुमार मनहर मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड, फरीदाबाद, हरियाणा दिल्ली (भारत) ले सम्मानित।


 मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड विश्वविद्यालय जादू और कला विश्वविद्यालय, फरीदाबाद, हरियाणा दिल्ली (भारत) से सम्मानित होकर राम कुमार मनहर ने डिजिटल पंचायत बेलादुला सहित छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया


छत्तीसगढ़ के संस्कृति और छत्तीसगढ़ी बोली के यू ट्यूब चैनल के सीजी पंचायत न्यूज के संपादक, राजधानी रिपोर्टर जिला संवाददाता शक्ति के युवा पत्रकार जो कि गांव के पहले डिजिटल सेवा प्रदाता है


डिजिटलीकरण सहित पत्रकारिता के अनेक सम्मान अब तक मिल चुके हैं शक्ति जिला के जैजैपुर ब्लॉक डिजिटल पंचायत के राम कुमार मनहर 


सक्ति/बेलादुला- मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड, मैजिक एंड आर्ट विश्वविद्यालय जादू और कला विश्वविद्यालय, फरीदाबाद, हरियाणा दिल्ली (भारत) के द्वारा छत्तीसगढ़ के शक्ति जिला के जैजैपुर ब्लॉक के डिजिटल पंचायत के राम कुमार मनहर,  छत्तीसगढ़ के संस्कृति और छत्तीसगढ़ी बोली के यू ट्यूब चैनल के सीजी पंचायत न्यूज के संपादक, राजधानी रिपोर्टर जिला संवाददाता शक्ति के युवा पत्रकार डिजिटल सेवा प्रदाता,  को  मानद डॉक्टरेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया, देश के राजधानी दिल्ली मे मैजिक बुक ऑफ़ रिकॉर्ड एंड मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी नई दिल्ली द्वारा यह डॉक्टरेट का आवर्ड दिया गया जिसमें मुख्य अथिति के रूप में श्री राजेंद्र सैनी चेयरमैन,  श्री सी पी यादव जी मौजूद थे वही इस सम्मान सभा मे भारत के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उड़ीसा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, कश्मीर, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश,  हैदराबाद, सहित छत्तीसगढ़ से आवर्डेड सम्मिलित हुए। जब से डिजिटल मीडिया में जुड़े हुए हैं तब से छत्तीसगढ़ के संस्कृति, कल्चर को लेकर सोशल मीडिया में एक समाचार के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं , उनकी इस कल्चर संस्कृति को देखते हुए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड ने राम कुमार मनहर को मानद उपाधि डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया अब राम कुमार मनहर अपने के आगे डॉ. राम कुमार मनहर लिखेंगे जो कि यह बढ़ी गौरव तथा लोगो के लिए खुशी हर्ष की बात है , छत्तीसगढ पत्रकारिता, वित्त, ग्रामीण एवं संस्कृति विकास के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए साथ  सफलता और उपलब्धियों के लिए अपनी योगदान के लिए मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया, आपको बता दे कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ के संस्कृति और कल्चर को उभारने वाले राम कुमार मनहर को आठ नवंबर 2025 को सम्मान किया गया और उनके इस सम्मान से छत्तीसगढ़ सहित समाज युवा, साथियों के लिए बड़ी बात है

शक्ति जिला के पत्रकार संघ के अध्यक्ष सहित लोगों में हर्ष सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही है बधाई सहित शुभकामना संदेश, जिन्होंने अपने गांव, परिवार, सतनामी का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया


 डॉ. राम कुमार मनहर ने सतनामी समाज सहित परिवार का बढ़ाया मान

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ के शक्ति जिला के जैजैपुर ब्लॉक के डिजिटल पंचायत बेलादुला के डॉ. राम कुमार मनहर जब सोशल मीडिया नहीं आया था तब से प्रिंट मीडिया में काम करते आ रहे हैं वे बेलादुला गांव के आसपास अन्य गांव में अखबारों का वितरण कराया करते थे वे प्रिंट मीडिया युवा पत्रकार सहित क्षेत्र में डिजिटल सेवा प्रदाता के नाम से जाने जाते हैं उनकी इस मानद उपाधि से सम्मानित होने पर सतनामी समाज, परिवार में माता पिता अपनो में हर्ष व्याप्त है जिन्होंने लगातार पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को हर छोटी बड़ी खबरों को अखबार से लेकर अब सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

06 नवंबर 2025

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) लोकतंत्र और जनविरोधी साजिश - अर्जुन राठौर

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) लोकतंत्र और जनविरोधी साजिश - अर्जुन राठौर


 

 स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) लोकतंत्र और जनविरोधी साजिश - अर्जुन राठौर


सक्ति/ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) केजिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने आज यहां निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता नामावली के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया को एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार देते हुए इसका कड़ा विरोध जताया।


अर्जुन राठौर ने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतंत्र के मंदिर में सेंधमारी के समान है। यह आयोग की तटस्थता पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है और छत्तीसगढ़ में चुनाव की मूल भावना को ही नष्ट कर देगी।


उन्होंने कहा, "यह रिवीजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय, दलित, पिछड़े और गरीब वर्ग के लाखों वैध मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का एक षड्यंत्र है। जिन इलाकों में विपक्ष की पकड़ मजबूत है, वहां के मतदाताओं को लक्षित करके नाम काटे जा रहे हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से गोपनीय और मनमानी है।"


अर्जुन राठौर ने इस प्रक्रिया के खिलाफ तत्काल कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि अगर इसे नहीं रोका गया तो जोगी कांग्रेस जिला सक्ती  इसके विरोध में आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगी। 


अर्जुन राठौर ने सक्ती जिले की जनता से अपील करते हुए कहा, "सजग रहें। अपना मतदाता नाम अवश्य जांचें। यह आपके वोट का, आपकी आवाज का सवाल है। हम आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर लड़ेंगे।"

29 अक्टूबर 2025

सतनाम सतसंग समारोह के अंतिम दिवस के मुख्य अतिथि होंगे धर्म गुरु खुशवंत साहेब।

सतनाम सतसंग समारोह के अंतिम दिवस के मुख्य अतिथि होंगे धर्म गुरु खुशवंत साहेब।


 सतनाम सतसंग समारोह के अंतिम दिवस के मुख्य अतिथि होंगे धर्म गुरु खुशवंत साहेब।


ग्राम पंचायत मोहतरा के सामाजिक जनो ने भेंट मुलाक़ात कर दिया धर्म गुरु खुशवंत साहेब को निमंत्रण।


भूपेंद्र लहरे - सक्ति जिलाध्यक्ष सर्व पत्रकार एकता महासंघ छ्ग


सक्ति/ जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से प्रगतिशील छ्ग सतनामी समाज संगठन के प्रतिनिधि मंडल एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने सतनामी समाज के धर्म गुरु खुशवंत साहेब से उनके रायपुर निवास मे भेंट मुलाक़ात कर संत शिरोमणि परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की तीन दिवसीय सतनाम सतसंग समारोह कार्यक्रम मालखरौदा ब्लाक के ग्राम मोहतरा मे दिनांक 12/11/2025 से 14/11/2025 तक तीन दिवसीय सतनाम सतसंग का आयोजन होने जा रहा है जिसमें ग्रामवासियों ने धर्म गुरु खुशवंत साहेब जी को तृतीय दिवस पर मुख्य अतिथि बनाए हैं जिस पर धर्म गुरु खुशवंत साहेब जी ने सामाजिक जनो का आमंत्रण स्वीकार करते हुए सतनाम सतसंग कार्यक्रम मे आने का आश्वासन दिए हैं वहीं प्रतिनिधि मंडल मे ग्राम पंचायत मालखरौदा के सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले एवं भाजपा के सक्ति जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रंजीत अजगल्ले के नेतृत्व मे खुशवंत साहेब से भेंट मुलाक़ात धर्म गुरु खुशवंत साहेब जी को आमंत्रण दिया गया है। जिसमें मुख्य रूप से मालखरौदा के सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले जिला उपाध्यक्ष भाजपा सक्ति,कन्हैया लाल भारद्वाज ( सरपंच प्रतिनिधि),सुरेश कुमार भारद्वाज( सामाजिक कार्यकर्ता) दिलीप खूंटे ( सामाजिक कार्यकर्ता),लीलाधर खूंटे ( सामाजिक कार्यकर्ता),घसियाराम खूंटे नीवराज खूंटे,शिवा भारद्वाज,बसंत खांडे आदि सामाजिक जन उपस्थित रहें हैं।

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने सम्हाला पदभार, पत्रकारों से की बात चीत।

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने सम्हाला पदभार, पत्रकारों से की बात चीत।


 नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने सम्हाला पदभार, पत्रकारों से की बात चीत।

भूपेंद्र लहरे - सक्ति जिलाध्यक्ष सर्व पत्रकार एकता महासंघ छ्ग

सक्ती /सक्ती जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर ने मंगलवार 28 अक्टूबर को पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिले के नये पुलिस कप्तान  पत्रकारों से रू-ब-रू हुए और स्थानीय मुद्दों को जाना व समझा। पत्रकारों से बातचीत में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि वो 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और सक्ती जिले में पद स्थापना के पहले वे राजनांदगांव , कोरिया तथा महासमुंद जिले में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा रायगढ़ में वे एडिशनल एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा वे पूर्व में मुख्यमंत्री के सुरक्षा में भी तैनात रहे हैं। इस मौके पर जिले के नये पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने कहा कि सक्ती एक नया जिला है इस लिहाज से चुनौतियां भी हैं। यह जिला बाम्बे- हावड़ा ट्रेक पस बसा हुआ जिला है बगल में कोरबा, रायगढ़ और बिलासपुर जैसे औद्योगिक जिले स्थित हैं जिससे जिले का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस मौके पर  नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने उपलब्ध संसाधनों पर ही जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कही। उन्होंने सक्ती जिले की कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, सायबर अपराधों से बचने जन-जागरूकता के लिए अभियान चलाने तथा अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात भी कही। उन्होंने आगे कहा कि मैं छत्तीसगढ़िया हूं और छत्तीसगढ़ी में बातचीत करता हूं ताकि आमजनों से सीधा जुड़ाव हो। नये पुलिस कप्तान ने संयुक्त परिवार की वकालत करते हुए कहा कि मैं संयुक्त परिवार से हूं । इसके पहले आज जेठा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। तत्पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, उपपुलिस अधीक्षक अंजलि गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर सुमित गुप्ता, रक्षित निरीक्षक उमेश राय तथा निरीक्षक वाई एन शर्मा सहित पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।  इसके पश्चात नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियो की परिचयात्मक बैठक ली तथा सभी थाना/चौकी प्रभारियो को सामुदायिक एवं बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने, थाना पहुंचने वाले फरियादियो से सम्मान-जनक व्यवहार करने तथा अपराधियो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए ।  विदित हो कि नव पदस्थ पुलिस कप्तान आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर तेज-तर्रार व सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। कानून व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। इनके पदभार ग्रहण करने से माना जा रहा है कि सक्ती जिले की कानून व्यवस्था पहले से और भी दुरुस्त होगी।

13 अक्टूबर 2025

जहाँ मुस्कुराए बच्चे, वहीं सजी असली दीपावली — SJR टीम ने आदिवासी अंचलों में बांटी खुशियां

जहाँ मुस्कुराए बच्चे, वहीं सजी असली दीपावली — SJR टीम ने आदिवासी अंचलों में बांटी खुशियां


  जहाँ मुस्कुराए बच्चे, वहीं सजी असली दीपावली — SJR टीम ने आदिवासी अंचलों में बांटी खुशियां।


सक्ती/ दीपावली से पूर्व SJR टीम कटघोरा/सक्ती ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों के बीच खुशियां बाँटी। टीम ने रेनकोल, घूईचूहा, बुढ़नपुर,पनारी, रिवापाली स्कूलों में जाकर बच्चों को मिठाई, फटाके, दिया-बाती, तेल, लाई, पताशा आदि सामग्री वितरित की।


इस सेवा कार्य में जब बच्चों को दीपावली का उपहार मिला तो उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह झलक उठा। बच्चों की मुस्कान देखकर उपस्थित सभी सदस्यों ने कहा — “असली दीपावली तो वही है जहाँ किसी के जीवन में रोशनी फैलाई जाए।”


इस नेक पहल में प्रमुख रूप से राहुल अग्रवाल (प्रियंका), कालू (रघुनाथ), शुभम अग्रवाल (ठेकेदार), सौरभ उपाध्याय, रिटायर्ड कृषि अधिकारी रोशन पटेल,जितेंद्र साहू तथा सहयोगी दानदाताओं नटराज होटल से (मिठाई) और अमन गर्ग (जयभगवान) तेल का विशेष योगदान रहा।


कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंटू राठौर, गप्पू राठौर, मनोज यादव, हितेश राठौर(पोरथा), सौरभ उपाध्याय, रवि चंद्रोशा, शिल्पा चंद्रा, भुवन राठौर(सरहर) गोविंद जांगड़े,राजेश देवांगन,सोनू, का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


SJR टीम के द्वारा सर्वत्र रम्यते  “सेवा व परोपकार के संकल्प” की भावना से  यह कार्य किया गया। टीम ने कहा कि –


> “किसी के जीवन में मुस्कान लाना ही हमारी सबसे बड़ी दीपावली है।”

09 सितंबर 2025

 करही के उपसरपंच की हत्या... 48 घंटे बाद मिला शव।

करही के उपसरपंच की हत्या... 48 घंटे बाद मिला शव।


 करही के उपसरपंच महेंद्र बघेल की हत्या... 48 घंटे बाद मिला शव।


सरपंच पति सहित कुल 9 आरोपी पुलिस अभिरक्षा में घंटो रहा चक्का जाम पोस्ट मार्टम आज 


सक्ती/ जिले करही गांव के उप सरपंच महेंद्र बघेल की रहस्यमयी गुमशुदगी के बाद अब हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गुम होने के 48 घंटे बाद बघेल का शव साराडीह स्थित महानदी से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को बरेकेल पुल से नदी में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की साजिश में सरपंच का पति मुख्य सरगना बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शव को कल पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। 


शव साराडीह स्थित महानदी से बरामद


 पुलिस ने गोताखोरों की टीम और ड्रोन की मदद से नदी में शव की तलाश तेज की। सोमवार शाम साराडाई गांव के पास महानदी में शव दिखाई दिया। 9 सितंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की सटीक वजह और कहानी सामने आएगी। 


मेरे बेटे को सरपंच पति ने बुलाया मृतक के पिता 


महेंद्र बघेल के पिता और उनकी पत्नी ने मीडिया को बताया कि महेन्द्र बघेल के मोबाइल पर आखिरी काल सरपंच पति का आया था उसे मीटिंग के बहाने बुलाया गया है और जब वह वापस नहीं आया तो फोन किया गया तब से उसका मोबाइल बंद बताने लगा बताया यह भी जा रहा है कि रेत में कमीशन को लेकर उप सरपंच महेंद्र बघेल और सरपंच का विवाद चल रहा था। 


पहले शराब पार्टी फिर गला दबाकर हत्या


 पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने उप सरपंच महेंद्र बघेल की हत्या करने की बात कबूल कर ली. बताया जा रहा है कि उप सरपंच महेंद्र बघेल को शराब पार्टी के लिए स्कूल परिसर बुलाया. कुछ पेग छलकाने के बाद महेंद्र बघेल की गला दबा कर हत्या कर दी गई. बाद में शव और बाइक को नदी में फेंक दिया। 


रेत की कमीशन को लेकर था विवाद ! 


बताया जा रहा है कि पंचायत को रेत से मिलने वाले कमिशन की बंदरबांट को लेकर उपसरपंच महेंद्र बघेल की हत्या की गई। हालांकि यह जांच का विषय है कि किन कारणों से हत्या हुई है। पुलिस ने मामले में गंभीरता से जांच शुरू करते हुए सरपंच के पति राजकुमार साहू सहित कुल 9 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की साजिश स्वीकार की और बताया कि उन्होंने गला दबाकर उपसरपंच की हत्या की थी। इसके बाद शव को बरेकेल पुल से महानदी में फेंक दिया था।

 

दर्ज की गई थी गुमशुदगी


 महेंद्र बघेल के अचानक गायब होने के बाद उनके परिजनों ने 7 सितंबर को बिर्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। साथ ही सरपंच के पति राजकुमार साहू पर पुरानी अनबन के चलते शक भी जताया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर राजकुमार साहू समेत अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिससे हत्या का खुलासा हुआ।


 परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 


लापता उपसरपंच को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने आज सोमवार को बिर्रा मुख्य चौक पर सड़क जाम कर दिया। इससे यात्री बसों सहित सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा- महेंद्र चाहिए, महेंद्र चाहिए। का नारा लगा रहे थे।

06 अगस्त 2025

मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कविशरण वर्मा ( गवेल ) की कुशल नेतृत्व में जनपद कार्यालय का हो रहा प्रगति कायाकल्प।

मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कविशरण वर्मा ( गवेल ) की कुशल नेतृत्व में जनपद कार्यालय का हो रहा प्रगति कायाकल्प।


 मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कविशरण वर्मा ( गवेल ) की कुशल नेतृत्व में जनपद कार्यालय का हो रहा प्रगति कायाकल्प।


मालखरौदा जनपद कार्यालय को पुरे जांजगीर सक्ति जिले प्रदेश में बेहतरीन जनपद बनाने का है प्रयास।



भूपेंद्र लहरे/ दैनिक सुघर गांव अख़बार - सह संपादक व 

Bxnews एवं मालखरौदा टाइम्स प्रधान संपादक


सक्ति/ जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत के नव नियुक्त जनपद अध्यक्ष कविशरण वर्मा के कुशल नेतृत्व में जनपद पंचायत कार्यालय का हो रहा कायाकल्प यह है बीजेपी शासन के सुशासन का महत्व जो हमने बनाया है हम ही सवारेंगे की नीति को बकायदा अमल में लाने में अग्रणी भूमिका जनपद अध्यक्ष कविशरण वर्मा के द्वारा हो रहा है,नव नियुक्त जनपद अध्यक्ष के कार्यालय को देखें तो बेहतरीन स्वरूप दिया जा चूका है जो काबिले तारीफ है जबकि पिछले कांग्रेसी कार्यकाल में जनपद अध्यक्ष का आफिस कबाड़ी लगता था यदि आज की स्थिति में कोई भी जनपद के अध्यक्ष की आफिस को देखेंगे तो तारीफ करने से रोक नही पाएंगे इसी तरह जनपद कार्यालय के पीछे एक अच्छा खासा मीटिंग हाल बनाया जा रहा है जिसके लिए 20 लाख रूपये का फंड से बनाया जा रहा है।

आपको बता दें ज़ब हमने जनपद अध्यक्ष से बात किए तो उन्होंने कहा अभी हम लोगों को पुरे टीम को लगभग लगभग 5 माह हो रहा है स्थापना हुए इससे पहले हमारा जनपद कार्यालय काफ़ी दयनीय स्थिति कबाड़ था, हमारा प्रयास यह रहेगा की हमारे जनपद में 81 पंचायत है और हम हमारे जनपद कार्यालय को एक भब्य स्वरूप देंगे क्योंकि हमारे जनपद में हर रोज लगभग सौ दो सौ लोगों का आवागम हैं क्योंकि यह हमारे सभी 81 पंचायतों का धरातल ह्रदय स्थल है इसके लिए हम बेहतर से बेहतरीन काम करेंगे एवं हमारे क्षेत्र के आम जनता के हर समस्या को अपने स्तर में ही समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे यह हमारा लक्ष्य है की हम हमारे जनपद को पुरे जांजगीर जिले में बेस्ट जनपद के रूप में बनाने का प्रयास रहेगा हमारे क्षेत्र के अंतिम ब्यक्ति तक शासन प्रशासन के जनकल्याणकारी योजनाओं जनहित के कामों को अंतिम ब्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य हैं।


10 जुलाई 2025

प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी बरामद।

प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी बरामद।


 प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी बरामद।


भूपेंद्र लहरे 


सक्ति/ जिले के थाना डभरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम फरसवानी निवासी प्रार्थिया तीरथ बाई बैरागी द्वारा थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके देवर कार्तिक दास बैरागी पर गांव के ही तेजेश्वर दास बैरागी ने जमीन संबंधी विवाद को लेकर जान से मारने की नीयत से लोहे की टांगी से हमला किया है, जिससे सिर एवं हाथ में गंभीर चोटें आईं।


रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।


मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डभरा  श्रीमती अंजलि गुप्ता के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी तेजेश्वर दास बैरागी ग्राम फ़रस्वानी को गिरफ़्तार कर लिया गया।


पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी को बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डबरा निरीक्षक कमल किशोर महतो उप निरीक्षक सी पी कंवर प्रधान आरक्षक रमेश चंद्र, हेमंत राठौड़ आरक्षक लक्ष्मीकांत उरांव, एकेश्वर चंद्रा का विशेष योगदान रहा।


जिले में गंभीर अपराधों पर पुलिस द्वारा शीघ्र व कठोर कार्रवाई की जा रही है। आम जनता से अपील है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना को दे


27 जून 2025

  पीला महल सक्ती घटना के मुख्य साजिश कर्ता पुलिस के डर से हुये फरार,मामले में 05 आरोपी गिरफ्तार।

पीला महल सक्ती घटना के मुख्य साजिश कर्ता पुलिस के डर से हुये फरार,मामले में 05 आरोपी गिरफ्तार।


 पीला महल सक्ती घटना के मुख्य साजिश कर्ता पुलिस के डर से हुये फरार,मामले में 05 आरोपी गिरफ्तार।


घर मे घुसकर मारपीट, अपमानित करने की घटना में गंभीर धाराओं मे अपराध दर्ज।
 


भूपेंद्र लहरे


सक्ती /पुलिस की कार्यवाही थाना सक्ती में पीड़िता ने उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें 25.06.2025 के दोपहर लगभग तीन बजे पीला महल में पीड़िता एवं पूर्व से पीली महल में उपस्थित कर्मचारी तथा सक्ति क्षेत्र से आए हुए ग्रामीणों के साथ सक्ती निवासी अमंग जोशी राजकुमार अग्रवाल , एवं राजेश शर्मा एवं उनके साथ आए हुए लगभग अन्य लड़कों के द्वारा लाठी डंडा हथियार हथौड़े एवे टांगी से लैस होकर लोगों को मारपीट कर कब्जा करने की नियत से ताला तोड़कर दरवाजों को तोड़कर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया गया ।

         इस दौरान आरोपी अमंग जोशी कुछ लड़कों को ले कर पीड़िता के कमरे में जरदस्ती प्रवेश  किया जिसमे आरोपी द्वारा पीड़िता का मोबाईल फोन को छीन कर तोड़ा गया पीड़िता के अलमारी तथा ड्राज में रखे हुए पैसों और जेवर को आरोपी एवं  उसके द्वारा बुलाये लड़कों के द्वारा जबरदस्ती निकाल लिया गया । लाठी डंडों से मारपीट कर जातिगत गाली गलौज करते हुए जबरन महिला मर्यादा के विपरीत पीड़िता को छेड़छाड़  किया गया है। कमरे से पीड़िता को बाहर निकाल कर पीड़िता और महल में पहले से उपस्थित सभी लोगों को बाहर निकाल कर भी मारपीट की गई है।

         इस घटना पर महल मे उपस्थित ब्रजराम नेताम रति राम सिदार, पीड़िता,नजीर हुसैन एवं अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई है। जिनका वर्तमान में इलाज चल रहा है।

घटना के दौरान लोगों के बचाव करने एवं पुलिस हस्तक्षेप करने पर घटना के मुख्य साजिश कर्ता राजेश शर्मा, राज कुमार अग्रवाल तथा अमंक जोशी पुलिस के डर से पीछे के दरवाजे से अपने कुछ लडकों के साथ भाग निकले और मौके पर ही घटना में शामिल 06 लोगों को पकड़ा गया जो निम्नानुसार है- 

01. प्रशांत राठौर पिता स्व. राम अवतर राठौर उम्र 27 साल साकिन रिस्दा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) 

02. भास्कर महिलांगे पिता समारू लाल महिलांगे उम्र 26 साल साकिन दर्राभांठा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) 

03 सुनील यादव पिता कीर्तन यादव उम्र 19 साल साकिन डेरागढ थाना बाराद्वारा

04 कान्हा यादव पिता रमेश यादव उम्र 18 साल 06 माह साकिन रिस्दा थाना बाराद्वार 

05 अमरदीप भैना पिता गनतप भैना उम्र 19 साल साकिन रिस्दा थाना बाराद्वार

एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को घटना कारित करने के साक्ष्य सहित मौके से ही बरामद किया गया है।

पीड़िता की सूचना पर धारा 296,351(3), 115(2),333,74, 303(2), 61(2)(ए),190(2) बी एन एस एवं धारा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(ब)(1), 03(1)(द)(ध), 3(2)(क) एससी/एसटी एक्ट कायम कर विवेचना कि जा रही है। 

मौके पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई जिसमें मामला यह स्पष्ट हुआ कि हम अमंक जोशी राजेश शर्मा तथा राजकुमार अग्रवाल एवं अन्य लोगों के द्वारा बाहर से कुछ लड़के पीला महल में कब्जा करने एवं पीले महल में  उपस्थित लोगों से मारपीट करने  तथा नुकसान पहुँचाने की योजना से पूर्व से ही तुर्री धाम मे इक्टठा होकर योजना बनाकर लाठी डंडा हथियार से लैस होकर घटना स्थल में आये थे। 

अपराध में विवेचना के क्रम में घटना स्थल पर इस घटना के सत्यापन में पर्याप्त सबूत पाए गए हैं जिसमें से घटनाक्रम दौरान आरोपियों द्वारा हथियार से लैस होना के संबंध में फोटोग्राफ वीडियो तथा घटना स्थल पर महल के अंदर चारों तरफ लाठी डंडा टाँगी हथौड़े भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों द्वारा इस्तेमाली सेंट्रो कार तथा आहत के नुकशान किये गये वाहन एवं वस्तुओं को घटना स्थल निरीक्षण में जप्त किया गया है ।

 वर्तमान में गिरफ्तार शुदा आरोपियों में स्पष्ट किया है कि घटना को अंजाम देने के लिए सक्ती निवासी राज कुमार अग्रवाल, अमंक जोशी तथा राजेश शर्मा ने ही बाहर से लडकों को हथियार डण्डा इत्यादि के साथ योजाना बनाकर इक्कटठा किया था। और घटना को अंजाम दिया है। अन्य फरार  आरोपियों  के संबंध में साजिश कर्ताओं के गिरफ्तारी के बाद खुलासा हो सकेगा।गिरफ्तार शुदा आरोपियों के पास से पीड़िता के कक्ष से निकाले गये कुछ रूपये उनके निशान देही पर आरोपियों के बताये अनुसार कुल 48300/- रूपये बरामद किया गया हैं। 

पुलिस के भय से फरार आरोपियों एवं घटना कारित करने के लिए शामिल अन्य आरोपियों के पता साजी के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया, सक्ती के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई है। 

                उक्त कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (पु) सक्ती के नेतृव्त में उप निरीक्षक अनवर अली थाना प्रभारी सक्ती, सउनि मथुरा प्रसाद मन्नेवार, संतोष पाण्डेय, राम कुमार रात्रे, प्र. आर. शब्बीर मेमन विनोद कंवर,जीत जाटवर, संजीव शर्मा, आरक्षक यादराम चन्द्रा, जोगेश साहू, एवं महिला आरक्षक आफशा परवीन एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

24 जून 2025

 त्रि रत्न बौद्ध महासंघ मालखरौदा द्वारा भड़ोरा गांव में षष्ठी एवं जन्म उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न कराया  पत्रकार भूपेंद्र लहरे ने अपने पुत्र के नाम पर लगाया आम का पौधा।

त्रि रत्न बौद्ध महासंघ मालखरौदा द्वारा भड़ोरा गांव में षष्ठी एवं जन्म उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न कराया पत्रकार भूपेंद्र लहरे ने अपने पुत्र के नाम पर लगाया आम का पौधा।


 त्रि रत्न बौद्ध महासंघ मालखरौदा द्वारा भड़ोरा गांव में षष्ठी एवं जन्म उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न कराया  पत्रकार भूपेंद्र लहरे ने अपने पुत्र के नाम पर लगाया आम का पौधा।


पुत्र के नाम पर रोपित आम के पौधे का भी पुत्र की तरह संरक्षण व संवर्धन का लिया संकल्प।


भूपेंद्र लहरे 


सक्ती /सक्ति जिले के मालखरौदा अंतर्गत ग्राम भडोरा में दैनिक सुघर गांव अख़बार के सह संपादक व भूमि एक्सप्रेस न्यूज, मालखरौदा टाइम्स प्रधान संपादक भूपेंद्र लहरे के घर उसके पुत्र भीष्म लहरे के जन्म दिवस के अवसर में,इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से त्रि रत्न बौद्ध महासंघ मालखरौदा इकाई के संचालक डॉ. जी. आर. जांगड़े ने कहा की मानव जीवन की परिचालन के लिए बुद्ध विचार को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है क्योंकि मनुष्य अपने मन के हिसाब से चलता है इसलिए उसे मनुष्य कहा जाता है मगर मन को जो बस में नही करता वह इंसान मानवता से भटक जाता है इसलिए अपने मन के अंदर बुद्ध के विचार को आत्म सात करने की आवश्यकता हैं। वहीं धरती पर जीवन का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण आज समय की आवश्यकता है। आज हर नागरिक को अधिकाधिक पेड़ लगाने तथा उसे संरक्षण प्रदान करने का जिम्मा उठाने की जरूरत है। पुत्र के नाम पर पौधारोपण इस दिशा में एक सराहनीय पहल है। उक्त बातें सामाजिक कार्यकर्ता व आईएनएन 24 संवाददाता उदय मधुकर ने भड़ोरा में पत्रकार भूपेन्द्र लहरे के घर षष्ठी व जन्मोत्सव कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कही। इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार योम प्रकाश लहरे ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण के लिए जन साधारण के इस प्रयास को शानदार बताया और कहा कि हमें अपने दिलों में पेड़ पौधों के प्रति मन अपनत्व के भाव बनाए रखने की जरूरत है। ताकि हम इस दिशा में दिल से आगे बढ़ सकें।  इस संबंध में कार्यक्रम के आयोजक भूपेन्द्र लहरे व प्रतिभा लहरे ने कहा कि आज हम सबने अपने नन्हें बच्चे भीष्म के षष्ठी व जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अपने बच्चे के नाम पर ही यह आम का पौधा रोपित किया है। हम अपने पुत्र के समान ही इस पौधे के संरक्षण व संवर्धन का भी संकल्प लेते हैं।  इधर षष्ठी कार्यक्रम को सम्पन्न कराने पहुंचे त्रिरत्न बौद्ध महासंघ मालखरौदा के जी आर जांगड़े, किशन लक्ष्में, रोहणी लक्ष्में, तथा डॉ पी प्रसाद लहरे, दीप्ती लहरे,घनश्याम, गोवर्धन महेश्वरी पूर्णिमा महेश्वरी,रजनी भारद्वाज,अनीता कुर्रे सहित परिजन एवं सामाजिक प्रबुद्धजनों ने इस पहल की सराहना की है।

13 जून 2025

सक्ती जिले में शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गड़बड़ी की जांच की मांग आयुक्त बिलासपुर से किया गया।

सक्ती जिले में शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गड़बड़ी की जांच की मांग आयुक्त बिलासपुर से किया गया।


 सक्ती जिले में शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गड़बड़ी की जांच की मांग आयुक्त बिलासपुर से किया गया।

आयुक्त ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन 

सक्ति /बिलासपुर -समाजसेवी एवं पूर्व सभापति जनपद पंचायत मालखरौदा के अरुण महिलांगे (पिहरीद)के नेतृत्व में साथ ही सहयोगी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला सचिव भाई भानु प्रताप चौहान, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भाई कीर्तन मरावी, बजरंग मरावी, चंद्रशेखर जगत के साथ संभाग आयुक्त बिलासपुर को शिकायत प्रस्तुत कर 

सक्ती जिले में शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में अतिशेष निर्धारण में गड़बड़ी करने और नियमानुसार काऊंसलिंग प्रक्रिया आयोजित नहीं करने की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की   गई है।

पत्र में अवगत कराया गया है कि    जिले में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत शिक्षकों को शासन निर्देश के विपरीत अतिशेष घोषित किया गया है।काऊंसलिंग में स्कूल चयन में सभी शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूलों को नहीं दिखाया गया था।युक्तियुक्तकरण की इस पूरी प्रक्रिया में काऊंसलिंग के लिए शिक्षक संवर्ग अनुसार एवं बिषय अनुसार वरियता सूची जारी करने के बाद दावा आपत्ति का अवसर नहीं दिया गया वरियता सूची में शिक्षकों की विभागीय वरिष्ठता भी दर्शाया नहीं गया  ,शिक्षक विहीन स्कूलों में पदांकन का अवसर नहीं दिया गया , वाणिज्य संकाय संचालन को ध्यान में नहीं रखा गया, कोर्ट के आदेश के आधार पर शासन के पत्र दिनांक  16.08

2023, 18.08.2023, 23.04.2024 के विपरीत सेजेस स्कूलों के शिक्षकों को अतिशेष सूची में शामिल किया गया , सभी पात्र प्राचार्य को अतिशेष घोषित नहीं किया गया,वरिष्ठ प्राचार्यों को आहरण एवं संवितरण अधिकार स्कूलों के चुनाव का अवसर नहीं दिया गया , मिडिल स्कूल में बिषय रचनाक्रम के अनुसार अतिशेष निर्धारण नहीं किया जाना है परन्तु कुछ स्कूलों में बिषय रचनाक्रम को आधार माना गया तो कुछ स्कूलों को इससे मुक्त रखा गया  । प्राथमिक शाला में जहां से अतिशेष निकाले गए थे वहां फिर से पदस्थापना दिया गया। राज्य शासन ने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में अतिशेष शिक्षकों के चिन्हांकन और पदांकन के लिए पत्र दिनांक 28.04.2025, 08.05.2025 और पत्र दिनांक 26.05.2025, जारी किया था जिसके निर्देशों का पूरी तरीके से पालन नहीं किया गया है। जैसे कि वाणिज्य बिषय में 36अतिशेष व्याख्याताओं की वरियता सूची में स क्र 01पर श्री अनिल कुमार साहू शा उ मा वि गोबरा नियुक्ति वर्ष 2011सेवानिवृत अक्टूबर 2027(दो वर्ष)तो उसी सूची में स क्र 21पर श्री बालेश्वर शर्मा नियुक्ति वर्ष 2011सेवानिवृति जून 2027 (दो वर्ष)(वि ख डभरा)पर रखा गया था जिसके कारण ये जिले में स्कूल पाने से वंचित रह गए काउंसलिंग में भी इनके निवेदन पर विचार नहीं किया गया और इसी कारण उन्हें संभाग में भी जगह नहीं मिल सका है और अब उनके नाम संचालक को भेज दिए गए हैं भौतिक शास्त्र में 06ब्याख्याता अतिशेष थे सक्ती विकास खण्ड में देवरी,बरपाली कला और धनपुर में ब्याख्याता भौतिक शास्त्र के पद रिक्त हैं इस प्रकार यहां भौतिक शास्त्र शिक्षक विहीन है परन्तु शा उ मा वि चांटीपाली वि ख मालखरौदा में ब्याख्याता भौतिक शास्त्र में एक पहले से कार्यरत हैं वहां एक और ब्याख्याता की पदस्थापना किया गया है इसी प्रकार से शा क उ मा वि अड़भार में विज्ञान एवं जीवविज्ञान पांच पीरियड के रूप में संचालित है वहां दो ब्याख्याता  जीवविज्ञान के पदस्थ थे उसमें से एक ब्याख्याता को आतिशेष में शामिल कर उन्हें शा उ मा वि घिवरा वि ख जैजैपुर में पदस्थापना दिया गया है जहां एक ब्याख्याता जीवविज्ञान के पहले से पदस्थ हैं परन्तु मालखरौदा वि ख में ही शा उ मा वि जमगहन में  जीवविज्ञान के एक भी शिक्षक पदस्थ नहीं हैं और काउंसलिंग में इस संस्था को दिखाया ही नहीं गया था।शा उ मा वि केरीबंधा और नंदौरकला में विगत आठ वर्षों से वाणिज्य संकाय संचालित हैं सत्र 2024-25में केरीबंधा में कक्षा 12वीं में तीन बच्चे पढ़ रहे थे और तीनों अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं  नंदौरकला में 05बच्चे कक्षा 12वीं में दर्ज थे और सभी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं परन्तु इन संस्थाओं में पदस्थ सभी ब्याख्याताओं को अतिशेष सूची में शामिल कर अन्यत्र पदस्थापना दे दिया गया है और इस प्रकार इन संस्थाओं में वाणिज्य संकाय का शिक्षण आठ वर्ष बाद बंद हो जाएंगे जब सत्र 2024-25के दर्ज संख्या को आधार माना गया था तो यहां इस सत्र में बच्चे तो दर्ज थे हो सकता है वे श्रेणी सुधार करने पुनः प्रवेश ले सकते हैं यह कैसे मान लिया गया कि आने वाले सत्र में बच्चे एडमिशन नहीं लेंगे।जबकि इसी बिषय में 20ब्याख्याता ऐसे अतिशेष हैं जो जिले से बाहर हो रहे हैं और अब नंदौरकला में पदस्थ एक ब्याख्याता के नाम भी संचालक को भेज दिए गए हैं इस प्रकार दोनों स्कूल वाणिज्य बिषय में शिक्षक विहीन हो गये हैं।ब्याख्याता हिंदी की वरियता सूची में चौथे नंबर पर श्रीमती बबीता नेताम सकरेली कला वि ख सक्ती को दिखाया गया था जो तीसरे नंबर पर पर अंकित श्रीमती डोल कुमारी देवांगन वि ख मालखरौदा से वरिष्ठ हैं और इसी कारण से सक्ती के ब्याख्याता को मालखरौदा और मालखरौदा के ब्याख्याता को सक्ती स्कूल का चयन करने विवश होना पड़ा। मिडिल स्कूल में अतिशेष शिक्षकों के लिए कुछ स्कूलों में बिषय रचनाक्रम अंग्रेजी, गणित,कला,विज्ञान,हिंदी और संस्कृत/उर्दू /वाणिज्य के आधार पर किया गया है जैसे कि शा क पूर्व मा वि सक्ती में श्रीमती रत्ना श्याम हिंदी और श्री श्रवण सिंह सिदार कला संस्था में सबसे वरिष्ठ शिक्षक हैं परन्तु इन्हें अतिशेष घोषित किया गया है परन्तु मिडिल स्कूल नवापारा कलां ( टेमर ) में 41बच्चे दर्ज हैं और प्रधान पाठक सहित चार शिक्षक पदस्थ हैं जिसमें एक अंग्रेजी, दो गणित और विज्ञान के शिक्षक हैं।ऐसी ही स्थिति कन्या लिमतरा, मन्द्रागोढ़ही ,कुरदा( नगरदा )आदि सहित बहुत से स्कूलों की है।  इन स्कूलों में  बिषय रचनाक्रम के अनुसार अतिशेष घोषित नहीं किए गए हैं और इसीलिए बहुत से हिंदी बिषय एवं कला संकाय के  शिक्षकों को जिले से बाहर जाने विवश नहीं होना पड़ता। जैसे कि श्री श्रवण सिंह सिदार मुंगेली जिले में जाने विवश हुए हैं।प्राथमिक शाला की बात करें तो कन्या शाला टेमर में प्रधान पाठक सहित तीन शिक्षक पदस्थ थे जिसमें से एक शिक्षक को अतिशेष सूची में शामिल किया गया था उन्हें अन्यत्र पदस्थापना दी गई है परन्तु बाद में एक प्रधान पाठक को पुनः उसी शाला में पदांकित कर दिया गया है इस प्रकार एक प्राथमिक शाला में दो प्रधान पाठक पदस्थ हो गये हैं और जहां से अतिशेष निकाले गए वहीं फिर दूसरे को पदस्थापना दिया गया है और प्राथमिक शाला सिंगनसरा में 132बच्चे दर्ज हैं वहां 30के मापदंड में पांच शिक्षकों की पात्रता है परन्तु एक और पदस्थापना कर दिया गया है। जिले में सेजेस स्कूलों से दो प्राचार्य अतिशेष घोषित किए गए थे परन्तु सेजेस अड़भार से ब्याख्याता को अतिशेष घोषित कर संबंधित प्राचार्य श्री सुखीराम सिदार को अतिशेष सूची में शामिल नहीं किया यह जानते हुए कि इनके द्वारा न तो प्रतिनियुक्ति के लिए समय पर आवेदन दिया गया है और न ही इनकी प्रतिनियुक्ति हुई है। जिले में लगभग 80%हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल प्राचार्य विहीन हैं जिसमें एक दर्जन स्कूल ऐसे हैं जो आहरण अधिकार वाले स्कूल हैं जिसमें पोरथा, नंदौरकला भी शामिल हैं परन्तु काऊंसलिंग में जाजंग और देवरी दो ही स्कूल जो आहरण अधिकार स्कूल भी नहीं है उन्हें दिखाया गया था और इस प्रकार 15वर्ष अनुभवी प्राचार्यों को आहरण अधिकार प्राप्त स्कूल जहां उनकी ज्यादा आवश्यकता थी चुनाव का अवसर नहीं दिया गया।इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच  की मांग किया है। ज्ञात हो कि इसी प्रकार की गड़बड़ी के कारण अभी तक पांच बीईओ निलंबित किए जा चुके हैं।आयुक्त बिलासपुर ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है अब देखना ये है कि आगे क्या कार्यवाही की जाती है सभी जनमानस को इसका इंतजार रहेगा।

12 जून 2025

पूज्य श्री कपालिक बाबा पहूंचे बोईरडीह आश्रम, बाबा पुनीत शाही का जाना स्वास्थ्य

पूज्य श्री कपालिक बाबा पहूंचे बोईरडीह आश्रम, बाबा पुनीत शाही का जाना स्वास्थ्य


 

पूज्य श्री कपालिक बाबा पहूंचे बोईरडीह आश्रम, बाबा पुनीत शाही का जाना स्वास्थ्य


सक्ती / अघोर पीठ अभेद आश्रम बोईरडीह में गुरूवार,12 जुन का दिन बेहद खास रहा जब पूज्य श्री कपालिक बाबा अघोरपीठ आश्रम पोड़ी-दल्हा से‌ पहुंचे। आश्रम के शांत व आध्यात्मिक वातावरण में दो गुरूओं का आत्मीय मिलन का नजारा अद्भुत होने के साथ ज्ञान दायिनी भी रहा। इस अवसर पर पूज्य श्री कपालिक बाबा व पुनीत शाही बाबा ने उपस्थित भक्त जनों सहित मानव समाज को जीवन में सत्य, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर‌ गुरू दर्शन करने पहुंचे डड़ई- सक्ती निवासी उदय मधुकर ने कहा दो महान संतों को एक साथ देखना और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए जीवन का सबसे प्रसाद है। डॉ विजय लहरे ने कहा कि संतो- गुरूओ का दर्शन पुण्य प्राप्त होने जैसा है। समूचा मानव समाज उनके आध्यात्मिक ज्ञान से संस्कारित व समृद्ध बनता है। राम भांठा- जैजैपुर से गुरू दर्शनार्थ पहुंचे रामेश्वर जाटवर ने कहा पूज्य कापालिक बाबा और शाही बाबा का एक साथ दर्शन और इस मौके पर उनसे मिला ज्ञान हमें ज्ञानवान बनाने के साथ ही आदर्श जीवन जीने की सीख प्रदान करता रहेगा। इस पावन बेला में बोईरडीह आश्रम में उपस्थित भक्तजनों में दोनों संतों ने आध्यात्मिक ज्ञान की बातें बताई और उन पर चलते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ने की बात कही। गौरतलब हो कि अघोरपीठ अभेद आश्रम बोईरडीह जो कि जैजैपुर और हसौद के बीच में स्थित है जहां भक्तजन बाबा पुनीत शाही के मार्गदर्शन में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इस कहावत को चरितार्थ कर रही है।

22 मई 2025

अज्ञात लड़की बीते एक माह से छपोरा बस स्टैंड में भटक रही है,जो भी ब्यक्ति इसे पहचानते हो वह उसके घर तक अवगत करा देंगे।

अज्ञात लड़की बीते एक माह से छपोरा बस स्टैंड में भटक रही है,जो भी ब्यक्ति इसे पहचानते हो वह उसके घर तक अवगत करा देंगे।


 अज्ञात लड़की बीते एक माह से छपोरा बस स्टैंड में भटक रही है,जो भी ब्यक्ति इसे पहचानते हो वह उसके घर तक अवगत करा देंगे।


सक्ति /जिले के मालखरौदा अंतर्गत छपोरा बस स्टैंड और अमलीडीह बस स्टैंड के पास बीते एक माह से यह लड़की भटकती रहती है कहा की है किसी को नहीं  पता नाही नाम  बता पा रही है इस खबर के माध्यम से इसे वायरल कर रहें है ताकि इनके परिजन तक यह सुरक्षित पहुंच जाएं, यदि कोई इसे पहचानते हो तो इसके घरवालों तक अवगत क्रांति देंगे।

बीते एक माह से यह लड़की छ्पोरा बस स्टैण्ड के पास से अमलीडीह बस स्टैण्ड तक भटकती रहती है,

 जिला -सक्ति

थाना-मालखरौदा

पुलिस चौकी-छ्पोरा