ग्राम पंचायत नगझर जनसूचना अधिकारी बलिराम जाटवर की मनमानी चरम पर,आर टी आई कानून की कर रहें घोर उलंघन
भूपेंद्र लहरे / एडिटर
मालखरौदा/मालखरौदा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नगझर पंचायत सचिव बलिराम जाटवर की मनमानी चरम सीमा पर है बलिराम जाटवर भ्रस्टाचार करने वाले में माहिर जनसूचना अधिकारी है जो आर टी आई कानून की धज्जियाँ उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा दरअसल मामला यह है कि मालखरौदा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नगझर पंचायत में आर टी आई कार्यकर्ता ने चुनाव पूर्व आर टी आई कानून 2005 के तहत पंचायत के 15 वें वित्त की राशि की जानकारी मांगा है मगर पंचायत सचिव जनसूचना अधिकारी बलिराम जाटवर द्वारा महीनों बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराया गया है इससे ही पता चलता है कि इस सचिव ने भ्रस्टाचार करने में कोई कसर नहीँ छोड़ा है तभी सचिव को जानकारी देने में हाथ पैर फूल रहें हैं। आर टी आई कायकर्ता ने ऐसे भ्रष्ट पंचायत के सरपंच सचिव पर उचित कार्यवाही करने के लिए जनपद सीईओ के पास प्रथम अपील करने जा रहे हैं और इसके साथ साथ सचिव को हटाने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत भी किया जा सकता है ताकि ऐसे सचिवों को सबक मिल सके जो पंचायत के विकास के लिये शासन जो राशि देती है उसे यह सरपंच सचिव मिल बाटकर खाने के अलावा कुछ नहीं करते हैं।


0 comments: