04 दिसंबर 2023

कांग्रेस के बालेश्वर साहू ने बसपा के चन्द्रा विधायक व् चंद्रनाहु उम्मीदवारों को करारी शिकस्त दे दी।


 कांग्रेस के बालेश्वर साहू ने बसपा के चन्द्रा विधायक व् चंद्रनाहु उम्मीदवारों को करारी शिकस्त दे दी।


जैजैपुर क्षेत्र से बसपा के चंद्रनाहु विधायक का राज खत्म।


जैजैपुर/जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के बालेश्वर साहू को ऐतिहासिक जीत हासिल हुआ क्षेत्र की जनता ने 10 वर्ष के बसपा विधायक को करारी मात दे दिया,आपको बता दें बालेश्वर साहू पिछले विधानसभा चुनाव में भी विधायक प्रत्याशी के लिए टिकट माँग रहे थे मगर उन्हें पिछली बार पार्टी ने टिकट नहीँ दिया था फिर भी बालेश्वर साहू ने कोई दुःख जाहिर नहीँ किया और पार्टी में निष्ठां पूर्वक कार्य करते रहें उसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस हाई कमान ने इस बार साहू पर भरोसा जताया और टिकट दे दी जिसमें साहू इस बार ऐतिहासिक जीत हासिल कियें। 10 वर्ष के बसपा के गढ़ को भेदना भी काबिले तारीफ है।

आपको यह भी जानने की जरूरत है कि बसपा पिछले चुनाव में ही हार का मुँह देख चुकी होती यदि जोगी बसपा गठबंधन न हुआ होता तो, पिछले चुनाव में जनता ने जोगी को देख कर बसपा के केशव प्रसाद चन्द्रा को जिताया था मगर अब जोगी नहीँ रहे तो उनकी पार्टी का भी कोई अस्तित्व नहीं रहा क्योंकि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में अमित जोगी  ने भी अपना प्रत्याशी कांग्रेस के बागी कार्यकर्ता  टेकचन्द चन्द्रा को टिकट दिया और टेकचन्द चन्द्रा 3 हजार कुछ वोट में ही सिमट कर रह गया पांच हजार वोट भी हासिल नहीं कर पाया,जो निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश बंजारे के भी आगे बढ़त नही बना सका,इस तरह भाजपा के उम्मीदवार कृष्णकांत चन्द्रा और कांग्रेस के बालेश्वर को क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोट मिले जिसमें बालेश्वर साहू 26 हजार वोट से अधिक वोटों से विजयी हुए।

बसपा के केशव प्रसाद चन्द्रा के इस हार से क्षेत्र में उसके समर्थकों में भारी हताशा है जो यह सोच कर चल रहे थे की हम इस बार तीसरी बार जीतकर की हैट्रिक लगा रहें हैं। वैसे तो जैजैपुर क्षेत्र में हर वर्ग के लोग रहतें है मगर सतनामी समाज के लोग सबसे अधिक है जो हमेशा बसपा को जीताते आ रहे थे जबकि केशव प्रसाद चन्द्रा जितने के बाद सिर्फ अपने चंद्रनाहु समाज के हितैसी हो जाता था अन्य समाज को भूल जाता था इसलिए इस बार जैजैपुर क्षेत्र की जनता ने उसके हाथी को जंगल में भेज दिया और बालेश्वर साहू को ताज पहनाया।


Share This

0 comments: