28 नवंबर 2023

मतगणना कार्य के लिए सभी माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण।


विधानसभा आम निर्वाचन 2023


मतगणना कार्य के लिए सभी माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण।

मतगणना स्थल पर पत्रकारों को भी मोबाइल ले जाना वर्जित होंने पर जिले के पत्रकारों को होगी खबर कवरेज करने में असुविधा।

       सक्ती/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में मतगणना ड्यूटी में लगे सभी माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में इटीपीबीएस, डाकमत पत्र, ईव्हीएम, वीवीपेट की मतगणना के संबंध में आवश्यक नियमों एवं निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए माइक्रो आब्जर्वर से संबंधित दायित्वों की जानकारी विस्तार से दी गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, अतिरिक्त कलेक्टर श्री बीरेन्द्र कुमार लकड़ा, नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज सहित माइक्रोआब्जर्वर उपस्थित थे एवं इससे पहले पत्रकार प्रेस वार्ता भी लिया गया जिसमें कलेक्टर पन्ना ने बताया कि मतगणना के दिन किसी भी ब्यक्ति को मतगणना स्थल पर मोबाइल लेजाना वर्जित है,जिस पर पत्रकारों ने इसे असहमति जताई है क्योंकि पत्रकारों को बिना मोबाइल के कैसे खबर कवरेज करेंगे सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को ब्रेकिंग में खबर लगाना होता है मगर मोबाइल वर्जित होने से पत्रकारों खबर नहीं लगाने में होगी बड़ी असुविधा।


Share This

0 comments: