16 जुलाई 2023

पंजीकृत संगठन गुरु घासीदास लोक कला संस्थान के महत्त्वपूर्ण बैठक सतनाम भवन रबेली सीपत में हुआ सम्पन्न।


 पंजीकृत संगठन गुरु घासीदास लोक कला संस्थान के महत्त्वपूर्ण बैठक सतनाम भवन रबेली सीपत में  हुआ सम्पन्न।

 प्रदेश अध्यक्ष हरिप्रेमी खूंटे ने छग के लोक कलाकारों के हित में बैठक ली।

 


मालखरौदा/गुरुघासीदास लोक कला संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हरिप्रेमी खूंटे की अध्यक्षता में मालखरौदा ब्लाक के ग्राम बड़े रबेली सीपत शिशु मंदिर के पास गुरु अमरदास सतनाम पंथ समिति सतनाम भवन में दिनांक 15 जुलाई 2023 दिन शनिवार को बैठक सम्पन्न  हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के कई जिलों से आये कलाकारों ने इस बैठक में भाग लिए और अपनी अपनी कला के जलवे प्रस्तुत किये सतनाम भवन बड़े रबेली सीपत के सतनाम भवन में सक्ति जिले सहित अन्य जिले के कलाकारों की उपस्थिति रही इस कार्यक्रम में सभी कलाकारों ने एक जुट होकर यह निर्णय लिया है कि हमारे संगठन का विस्तार पुरे प्रदेश में करना हैं एवं संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सभी कलाकारों की हित में कार्य करेंगे,प्रदेश अध्यक्ष हरिप्रेमी खूंटे ने कहा कि हम सभी कलाकार एक साथ मिलकर संगठन के साथ काम करेंगे तो शासन के संस्कृति विभाग से हम सभी कलाकारों को लाभ मिलेगा जिसके लिए आप सभी कलाकार हमारे पंजीकृत संगठन गुरु घासीदास लोक कला संस्थान के सदस्यता लेकर पदाधिकारी बने और आप सभी हमारे इस संगठन को मजबूती प्रदान करें जिसमें आप सभी को फायदा होगा,वहीँइस संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जय नारायण किशोर ने कहा कि आप सभी कलाकार छग के सरकार के  चिंहारी में अपना अपना पंजीयन करवाएं नाम जुड़वाए ताकि सरकार से इसमें जुड़े कलाकारों को लाभ मिलेगा,इसी तरह इस बैठक में बिलासपुर संभाग के कई जिलों के कलाकार बैठक में सम्मिलित हुए एवं अपनी कला की प्रसुतुति दिये एवं उद्बोधन दिए एवं नए कई कलाकारों को पद भी दिया गया, जिसमें यह सभी कलाकार उपस्थित रहे हैं,दिनांक 15/07/2023 को गुरु घासीदास लोक कला संस्थान छग के बैठक बड़े सीपत सतनाम भवन में संपन्न हुआ उक्त बैठक में क्षेत्र सहित बिलासपर संभाग के सभी कलाकार उपस्थित रहें हैं जिसमे पूरे दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई साथ ही साथ सक्ति जिला के उपाध्यक्ष  श्रीराम कुर्रे को और सारंगढ़ जिला के अध्यक्ष सुनील उपाध्यक्ष, बाबूलाल  जांजगीर जिला के अध्यक्ष, कमल टंडन उपाध्यक्ष सुखमती सूर्यवंशी सचिव, केशव प्रसाद टंडन सह सचिव,सुरेश कुमार सूर्या कोषाध्यक्ष,जुगरू राम सूर्या संरक्षक, ललित कुमार सूर्या कार्यकारणी सदस्य,भीमा गोड प्रवक्ता, बेदराम टंडन जिला प्रभारी,उमेश कुमार टंडन सलाहकार,गौरीशंकर करियारे मीडिया प्रभारी,बेदराम सहित इन सभी  कलाकारों को सर्वसम्ति से मनोनित किया गया इस बैठक की अध्यक्षता हरि प्रेमी व जय नारायण किशोर, हीराधर बंजारे, सीताराम खूंटे,नंदराम मल्होत्रा भूपेन्द लहरे प्रदेश मीडिया प्रभारी ,मंगल जांगड़े,राकेश कुमार,भेष लाल, नरेंद्र लहरे, हुलश जांगड़े,रामकुमार,गीताराम खूंटे,चंद्रिका टंडन,कन्हैया बंजारे, नर्मदा खूंटे,पुनिराम कुर्रे बडगड़िहा,विरेंद कुर्रे,डा,नारायण व अन्य कलाकार उपस्थित रहें हैं।


Share This

0 comments: