26 अप्रैल 2023

बिजली विभाग के मनमानी से उपभोक्ताओं में आक्रोश।


 बिजली विभाग के मनमानी से उपभोक्ताओं में आक्रोश।


जैजैपुर क्षेत्र में उपभोक्ताओं के लिए बिलजी कटौती बना जी का जंजाल।


सक्ती/जैजैपुर:- अक्सर सुनने को मिलता है कि मौसम खराब होने या फिर सप्लाई कनेक्शन में गड़बड़ी के कारण पवार हाउस के जिम्मेदार द्वारा मेंटेनेंस कार्य के लिए विभागीय मैनेजमेंट टीम को दिशा निर्देश कर उपभोक्ताओं का परेशानियों का हल करने के लिए उचित सुधार किया जाता है लेकर जैजैपुर सब स्टेशन से होने वाली विद्युत सप्लाई के कारण पूरे क्षेत्र भर के ग्रामीण इलाकों से रोजाना प्रतिदिन दर्जनों बिजली कटौती के वजह से हलकान कम होने का नाम ही नही ले रही है। गौरतलब है कि हर साल गर्मी और बारिश के पूर्व विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा मेंटेनेंस कराया जाता है ताकि गर्मी और बरसात के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चले लेकिन ऐसा होता नही है। तेज़ बारिश-अंधड़ में बिजली बंद रखना समझ भी आता है लेकिन अक्सर बेवजह हल्की-फुल्की हवा चलने के कारण भी बिजली गुल कर दिया जाता है।

     जैजैपुर सब स्टेशन अक्सर बेवजह लाइन काटने के लिए हमेशा से ही सुर्खियों में बना हुआ रहता है, आये दिन जैजैपुर विद्युत विभाग कटौती और मेनमेन्ट के मामले समाचार पत्रों के माध्यम से समय समय पर भी विभागीय उच्च अधिकारियों को जमीन धरातल का हकीकततों रूबरू करते रहते है परन्तु नतीजा जस का तस ही है।

    बिजली विभाग के द्वारा हर साल मेंटेनेंस के नाम पर लांखों,करोड़ों रुपए खर्च किए जाते है फिर भी हल्की बारिश ,हल्की हवा होते ही ग्रामीण इलाकों का घंटों बिजली गुल कर दिया जाता है, यही नही भीसड़ गर्मी के सीजन भी मेंटेनेंस के नाम पर घण्टों-घण्टों तक बिजली गुल रहना आम बात होगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम बदलते ही शाम से रात तक बिजली गुल हो रही है ग्रामीण का कहना है कि मौसम खराबी के आड़ में रोजाना बिजली गुल कर रहें है। बिजली कट जाने के वजह से गर्मी से ग्रामीण का हलाकान और आक्रोशित नजर रहे है।


इन गांव में होती है बिजली कटौती:- 

 कचंदा,ओड़ेकेरा,आमाकानी,

हरिनाचाकर,जुनवानी,बहेराडिह,कुटराबोड़ और भी अनेकों गांव है जिनसे बिजली कटौती से परेशान है।


Share This

0 comments: