08 फ़रवरी 2023

तीन दिवसीय बाबा गुरु घासीदास जयंती एवं संत रविदास जयंती ग्राम बाड़ादरहा में हुआ सम्पन्न।


तीन दिवसीय बाबा गुरु घासीदास जयंती एवं संत रविदास जयंती ग्राम बाड़ादरहा में हुआ सम्पन्न।




प्रधान संपादक- भूपेंद्र लहरे 

सक्ति-डभरा/सक्ति जिले के डभरा ब्लाक के ग्राम बाड़ा दरहा में तीन दिवसीय संत शिरोमणि परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास एवं संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाया गया जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने इस जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिये जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संवैधानिक अधिकारों के बारे में शिक्षा हे जिनगी के आधार लोककला मंच के डायरेक्टर कला सम्राट बड़े रबेली निवासी हरिप्रेमी खूंटे के द्वारा कला के माध्यम से समाज में जन जागृति गीत प्रस्तुत किया गया वही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत किये जिसमें संतों महापुरुषों के द्वारा दिए ज्ञान संदेशों को कलाकारों एवं बुद्धजीवी जनो ने अपनी अपनी ज्ञान के मुखारविंद उद्बोधन दिए,कार्यक्रम की शुरुआत संत गुरु खड़कदास सपिया वाले द्वारा चौका आरती करके तीन दिवसीय  कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई है जिसमें ग्राम बाड़ादरहा के समस्त सतनामी समाज सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थित रही,जिसमें मुख्य अतिथि रहे डॉ. भोजराम दीपक प्रभारी अध्यक्ष प्रगतिशील छग सतनामी समाज ब्लाक खरसिया एवं विशिष्ट अतिथि रहे भीम आर्मी के कोरबा जिला प्रभारी ओमप्रकाश बंजारे व्  ग्राम फुलबंधिया के सुपर स्टार सामाजिक कार्यकर्ता प्रगतिशील छग सतनामी समाज के युवा प्रकोष्ठ प्रभारी ब्लाक अध्यक्ष तोरण कुमार लक्ष्मी,मनीराम सोनी ,शिक्षक जैमुरा विजय सोनी,अहिल्या सोनी,झूल कुँवर राठिया सरपंच,अवदराम महिलांगे, लालबहादुर महिलांगे, भरत लाल महिलांगे, ज्वाला प्रसाद महिलांगे, संदीप महिलांगे, राधेचंद्र कुर्रे, ओमप्रकाश जांगडे सहित समस्त ग्रामवासी नागरिक जनों की उपस्थित रहे।


Share This

0 comments: