26 मई 2021

ग्रामीण युवा संघ बना मानव सेवा का मिसाल ।


 सक्ति

     ग्रामीण युवा संघ बना मानव सेवा का मिसाल


     इनके द्वारा शासकीय कोविड सेंटर जेठा को निशुल्क भोजन व जरूर मंदो को ऑक्सीजन गैस एवं भाप मशीन  उपलब्ध कराया जा रहा है

      आज जहाँ कोविड19 महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है और इस महामारी में समाचार के माध्यम से देखने व सुनने को मिल रहा है कि मानवता को शर्मशार करने वाली घटना जैसे - कालाबाजारी, निजी अस्पतालों में लूट, मेडिसिन तथा अन्य सामानों कि नाजायज फायदा कुछ लोगों के द्वारा लिया जा रहा है।

       वहीं सक्ति अंचल के  ग्रामीण युवाओं  द्वारा मानव सेवा का परिचय देते हुए शासकीय कोविड सेंटर जेठा में उच्च गुणवत्ता युक्त पौस्टिक नाश्ता सुबह तथा दोपहर व रात्रि को भोजन निशुल्क में प्रदान दिया जा रहा है, इतना ही नहीं जरूरत मंदों के लिए ऑक्सीजन गैस व्यवस्था करना, गरीबों को भाप मशीन निशुल्क दिया जा रहा है।

         इनकी इस मानव सेवा को देखते हुए बहुत से दानी लोग इनके सहायता के लिए अपनी समर्थ अनुसार सहयोग भी दे रहे हैं, इसी को देखते हुए बहुत से शासकिय एवम प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी बीच बीच में विजिट के लिए आते रहते हैं और इनके मानव सेवा भाव का प्रशंशा करते नहीं थकते की किस तरह से क्षेत्र के ग्रामीण युवा भी मानव सेवा के लिए अपनी तन, मन व धन से कार्य कर रहे हैं।

        मानवता ग्रामीण युवा संघ में अधिकतर शिक्षक वर्ग से हैं जो इस कोरोना काल में छुट्टी का सदुपयोग कर कुछ दोस्तों के द्वारा मिल कर मानव सेवा का छोटा सा कार्य  प्रारंभ किए लेकिन उन्हें भी नहीं मालूम था कि यह कार्य इतना विशाल रूप धारण कर लेगा और लोग जुड़ते जाएंगे अब इस क्षेत्र में यह मानवता ग्रामीण  युवा संघ एक ब्राण्ड के रूप में जाना जा रहा है।

          इसमें प्रमुख रूप से पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, जय नारायण राज, पुष्पेन्द्र कुमार पटेल, कृष्ण कुमार साहू, राकेश राठौर, उत्तम सिंह पटेल, रामकुमार बरेठ, राजेश राठौर, राजेन्द्र राठौर, सुरेंद्र कुमार, दुष्यंत नेताम, रामकुमार खांडे अविनाश साहू आदि का बहुत योगदान है, इन सभी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है और हम सभी सहयोग कर्ता एवं दानदाताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हैं जिनके सहयोग से यह कारवा आगे बढ़ रहा है।


Share This

0 comments: