शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चारपारा में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम।
मालखरौदा/नवीन जिला शक्ति के अंतर्गत आने वाले विकासखंड मालखरौदा के ग्राम पंचायत चारपारा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला व प्राथमिक शाला एवं नवीन प्राथमिक शाला में मनाया गया वार्षिकोत्सव. जिसमें मुख्य अतिथि रही जनपद अध्यक्ष मालखरौदा एवं अध्यक्षता ममता तुलेश्वर भारद्वाज सरपंच चांदनी भारद्वाज उपसरपंच एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे
जिसमें सुश्री अहिल्या भारती ने बताया शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक उपकरण है। हम जीवन में शिक्षा के इस उपकरण का प्रयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों को सामाजिक और पारिवारिक आदर और एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रुप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है। साथ ही एच. के लहरे सर ने बताया किशिक्षा किसी समाज में सदैव चलने वाली वह सामाजिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का विकास, उसके ज्ञान, एवं कला - कौशल में वृद्धि तथा व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है और इस प्रकार उसे सभ्य, सुसंस्कृत एवं योग्य नागरिक बनाया जाता है। इसके द्वारा व्यक्ति एवं समाज दोनों निरन्तर विकास करते है। रोहित सोनवानी प्रधान पाठक सेवानिवृत सर ने बताया शिक्षा मनुष्य को सभ्य बनाने का कार्य करती हैं, शिक्षा प्राप्त कर मनुष्य समाज के साथ समायोजन कर अनुशासन के साथ जीवनयापन करता हैं। शिक्षा मनुष्य को आदर्शवादी बनाती हैं और उसमें नैतिक-मूल्यों का विकास करती हैं। इस कार्यक्रम में उपस्थित रीता दिनेश, रितेश पैकरा, विवेक पटेल, नंद कुमार मल्होत्रा रामेश्वरी सोनी , कविता दल्ला, मनेश,सेवानिवृत प्रधान पाठक खुलेश्वर भारती, के.आर . सोनवानी, व गांव के गणमान्य व्यक्ति खुलेश्वेरभारती ,सूर्यकिरण, नरेंद्र भारती समस्त ग्रामवासी विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।


0 comments: