21 फ़रवरी 2023

सत्ता के नशे में चूर कांग्रेसी नेता चर्च के आदेश पर पीडब्लूडी सड़क पे गाड़ रहे खूंटा,मिशन चौक मालखरौदा का मामला।


 सत्ता के नशे में चूर कांग्रेसी नेता चर्च के आदेश पर पीडब्लूडी सड़क पे गाड़ रहे खूंटा,मिशन चौक मालखरौदा का मामला।




कांग्रेसी नेताओं और चर्च की दबंगाई के भेंट चढा विजय फल दुकान- मिशन चौक 


भूपेंद्र लहरे- प्रधान संपादक

मालखरौदा :- सक्ति जिले का मालखरौदा मिशन चौक चर्च और कांग्रेसी नेता मोहनमणी जाटवर की मनमानी चरम पर है आपको बता दें मालखरौदा मिशन चौक पर स्थित ईसाई चर्च मौजूद है जिसकी एरिया उसकी निजी जमीन पर है फिर भी चर्च अपने एरिया से बाहर सड़क को कब्जा करना शुरू कर दिए हैं सड़क पे खूंटा गाड़ा जा रहा है यह सत्ताधारी कांग्रेसी नेताओं के सरक्षण से किया जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चर्च के छोटे फादर द्वारा सड़क किनारे को खूंटा गाड़वाया जा रहा है जिसे कांग्रेसी नेता मोहनमनी जाटवर द्वारा करवाया जा रहा है, सड़क पे खूंटा गाड़ने वाले लेबर से पूछा गया तो उस लेबर ने कहा यह खूंटा मोहनमनी जाटवर के कहने पर ही गाड़ा जा रहा है चर्च के द्वारा यह कब्जा करवाया जा रहा है, जब हमें यह जानकारी प्राप्त हुआ की मोहनमनी जाटवर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी द्वारा इस तरह के अनैतिक कार्य सड़क को कब्जे करवाया जा रहा है तो हमने उसकी सत्यता जानने के लिए मोहनमणी जाटवर से इस बारे में बयान लेने के लिए फोन कॉल किये और जानकारी ली तो मोहनमणी जाटवर ने स्प्ष्ट शब्दो में कहा कबूल किया गया कि सड़क पर खूंटा चर्च के द्वारा गड़वाया जा रहा है और चर्च का मैं भी सदस्य हूं मतलब सड़क को कब्जा करवाने में मेरा भी हाथ (समर्थन) है, तब हमने कहा कि चर्च तो अपनी जमीन के एरिया अंदर है और सड़क पे खूंटा गाडना गलत है यह ठीक नही है क्योंकि सड़क पे खूंटा कांटा तार लगा रहेगा तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है और यह खूंटा गाड़ने का परमिशन किसी शासन ने नही दिया होगा तो मोहनमणी जाटवर ने कहा कि हम अपने घर के सामने किसी दूसरे ब्यक्ति को कब्जा क्यों करने देगें क्या तुम अपने घर के सामने किसी को कब्जे करने दोगे इस तरह सवाल के बदले उल्टा सवाल पत्रकार से किया गया? इसलिये अपने घर के सामने ठेला आदि लगाके धंधा कर रहें हैं उन्हें हटा रहें हैं यह मोहनमणी जाटवर ने पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा, मतलब चर्च के सदस्य मोहनमनी जाटवर जो है पीडब्लूडी सड़क को अपनी संपत्ति मानती है इसलिये सड़क पे छोटे मोटे ठेले में धंधा करते हैं उन लोगो पर अपनी ताकत दिखा रही  है ताकि इनके धंधे खत्म हो जाये और यह गरीब लोग फिर से बेरोजगार हो जाये,एक ओर यही कांग्रेसी नेता बेरोजगार लोगो को रोजगार देने की बात करते हैं तो दूसरी ओर सड़क किनारे छोटे मोटे फल दुकान लगाके धंधा करते हैं अपनी रोजी रोटी कमातें हैं उन लोगों को यह कांग्रेसी नेता लोग प्रताड़ित करते हैं जिनकी नियत ही साफ नही है वह गरीब जनता की क्या भला करेंगे, इसी तरह का रवैया रहा तो अगली बार सत्ता में कैसे आएंगे,यहाँ तक की कांग्रेसी नेता मोहनमनी जाटवर ने पत्रकार को कड़े शब्दों में धमकी भरे लहजे में साफ कहा कि मेरे नाम से खबर छाप दो मैं ही यह काम करवा रहा हूं यानी की कांग्रेसी नेता मोहन मणी जाटवर सत्ता के नशे में इतने चूर हो गया है कि उसे पत्रकारों से कैसे बात करनी चाहिए उसे सिखने की जरूरत है। सत्ता की ताकत इतनी बड़ा हुआ है इन कांग्रेसी नेताओं को जो पत्रकार को धमकी भरे लहजे में बात करते है, छाप देना मेरे नाम से कहा तो समझा जा सकता है कि कांग्रेसी नेताओं का रौब कितना हावी हो चुका है, जब मोहनमणि अपने घर के सामने यानी चर्च के सामने को बचाना चाहता है तो उसी चर्च के पास यात्री प्रतीक्षालय है टॉयलेट बना है उसे वहाँ क्यों बनने दिया गया उसे भी हटाया जाना चाहिए था ताकि उनके घर को कोई कब्जा न कर सके, अब इनकी नजर पड़ी है इस ओर, इससे कई वर्षों से कब्जा है वह क्यों नही दिख रहा था सत्ता के नशे में चूर ऐसे नेता गरीब जनता को ही सताते है अपनी ताकत बताते हैं,पीडब्लूडी के सड़क पे खुटा गाड़ा जा रहा है इस पर हमने एसडीएम रजनी भगत का बयान लेने के लिये दो बार फोन कॉल किये 12:39 में और 3:50 में दोनों बार ही मेडम ने बयान न देकर कोर्ट में हूं थोड़ी देर बाद कॉल करेंगे कहते हुए कॉल काट दिए,यह हाल तो शासन प्रशासन की है जो नेताओं की बात आये तो बयान देने से कैसे बचते हैं।


↪️वर्जन↩️


चर्च के द्वारा खुटा गड़वाया जा रहा है और मैं उसके सदस्य हूं मतलब चर्च मेरा घर है इसलिये मैं अपने घर के सामने किसी को ठेला आदि नही लगाने दूंगा इसलिये वहाँ सड़क पर खूंटा गढ़वा रहा हूं,तुम्हें छापना है तो छाप दो मैं नही डरता हूँ मेरे नाम से छाप देना।


मोहनमनी जाटवर पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी ईसाई समुदाय सदस्य।


↪️ वर्जन ↩️


पीडब्ल्यूडी के सड़क पर कोई भी ब्यक्ति खूंटा नही गाड़ सकता यदि गाड़ रहा है तो वह गलत है।


कृष्णकांत चन्द्रा 

बीजेपी सक्ति जिलाध्यक्ष


2 - चर्च और कांग्रेसी नेताओं की गुंडागर्दी नही चलेगी पीडब्लूडी का रोड किसी की निजी संपत्ति नही है जो सड़क पे खूंटा तार घेरेंगे इससे कोई अनहोनी दुर्घटना हो गई तो इसके जिम्मेदार कौन होगा।

रंजीत अजगल्ले बीजेपी नेता।


↪️वर्जन↩️

अभी कोर्ट में हूं थोड़ी देर बाद फोन करेंगे। एसडीएम रजनी भगत मालखरौदा।


Share This

0 comments: