17 फ़रवरी 2023

सड़क चौड़ी करण के नाम पर फल दुकानदार विजय कोशले के दुकान को एक तरफा तोड़ दिया गया,उचित कार्यवाही हेतु एसडीएम से की लिखित शिकायत- मिशन चौक


 सड़क चौड़ी करण के नाम पर फल दुकानदार विजय कोशले के दुकान को एक तरफा तोड़ दिया गया,उचित कार्यवाही हेतु एसडीएम से की लिखित शिकायत- मिशन चौक



भूपेंद्र लहरे - प्रधान संपादक

मालखरौदा/ सक्ति जिले के मालखरौदा मिशन चौक में सड़क चौड़ी करण के लिये बेजाकब्जाधारीयों का कब्जा हटवाया जा रहा है जिसमें कब्जाधारियों ने शासन के द्वारा मुनादी कराए गये नियमो का  पालन करते हुए पटवारी द्वारा बताये गये नाप किये गये सड़क को वहाँ तक 5 फिट तक फल दुकान वालो ने स्वेच्छा से कब्जा को छोड़ दिया उसके बावजूद विजय कौशले और रामकृपाल सब्जी भाजी एवं फल दुकान  में रखकर मिशन चौक में बेचा करते हैं और उसी बिक्री की कमाई से अपने घर परिवार का पालन पोषण करते हैं मगर कुछ रसूखदार लोगो के दबाव में आकर मालखरौदा के उच्चधिकारियों ने एक तरफा कार्य कर दिया मात्र विजय फल दुकानदार के दुकान को तोड़वाया गया है जबकि और अन्य लोगो का ठेला दुकान वहीँ पर मौजूद है मगर उसे शासन के अधिकारियो द्वारा नही हटाया जा रहा है मात्र विजय कौशले के फल दुकान को द्वेष रखते हुए कुछ लोगों द्वारा तोड़वाया गया है,जिसकी उचित कार्यवाही के लिए मालखरौदा एसडीएम को लिखित शिकायत विजय कोषले ने की है।

↪️ वर्जन ↩️

मेरे दुकान को द्वेष पूर्ण कुछ लोगो द्वारा तहसीलदार को बोल के तोड़वा दिये है जिसकी उचित कार्यवाही के लिए मैंने एस डी एम को लिखित शिकायत की है।

विजय कोशले पीड़ित


Share This

0 comments: