16 फ़रवरी 2023

कलेक्टर ने मिनी स्टाप डेम निर्माण कार्य का लिया जायजा।


 कलेक्टर ने मिनी स्टाप डेम निर्माण कार्य का लिया जायजा।

भूपेंद्र लहरे - प्रधान संपादक

जैजैपुर/राज्य शासन की मंशा के अनुरूप किसानों के खेतों में सुविधाजनक ढंग से फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी पहुंचाने और साथ ही जल संरक्षण की दिशा में विशेष पहल करने के प्रयास सक्ती जिले में किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जैजैपुर विकासखण्ड के अंर्तगत आने वाले ग्राम पंचायत भोथिया में बन रहे मिनी स्टाप डेम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की इस कार्य को समय सीमा में पूरा करें,इसके लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि स्टाप डेम और जलाशय के पानी का उपयोग किसानों के फसल के लिए हो सके। इसके लिए उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने आगे कहा कि जिले में निर्मित सभी स्टाप डेम में पर्याप्त जल भराव हो। इसके लिए सड़ते शटर सभी में बरसात के पहले ही व्यवस्थित कर दिए जाएं। ताकि बंद शटर में समुचित मात्रा में पानी को एकत्रित किया जा सके।


सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश


इस संबंध में उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के खेतों में सिंचाई सुविधा बढहा कर एक फसल से दो फसलों में उनके खेतों को तब्दील करना और उनकी आमदनी बढहा कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना प्रमुख लक्ष्‌य है। इस अवसर पर सक्ती एसडीएम पंकज डाहिरे, सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता, जैजैपुर जनपद पंचायत सीईओ वर्षा रानी , जैजैपुर बीएमओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


Share This

0 comments: