13 फ़रवरी 2023

शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार थाना मालखरौदा की कार्यवाही।


 शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार थाना मालखरौदा की कार्यवाही।

भूपेंद्र लहरे- प्रधान संपादक

मालखरौदा/सक्ति जिले के थाना मालखरौदा में अपराध क. 53/2023 धारा 376, 506 भादवि पंजीबध्द*

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम नगझर  का  युवराज यशवंत पिता लक्ष्मीकांत महिलांगे के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर जबरन  बलात्कर किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है रिपोर्ट पर आरोपी  के विरुद्ध अपराध क. 53/2023 धारा 376, 506 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना लिया गया।


 प्रकरण महिला संबंधी होने एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एम. आर. आहिरे (भा.पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती गायत्री सिंह (रा.पु.से.) के निर्देशन पर  तत्काल पुलिस टीम मालखरोदा के द्वारा आरोपी के घर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी  *युवराज यशवंत महिलांगे पिता लक्ष्मीकांत महिलांगे उम्र 24 वर्ष साकिन नगझर थाना मालखरौदा* को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया।


 आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा  जुर्म स्वीकार करने व आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी को दिनांक 13.02.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक ललित कुमार चंद्रा , सउनि सुकुल सिंह, स.उ.नि. लखपति प्रधान, प्र.आर.दामोदर जायसवाल, व थाना स्टॉफ की सराहनीय योगदान रहा।


Share This

0 comments: