सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बाईक से पहुंची निरीक्षण करने,मालखरौदा ग्राम पिहरीद।
भूपेंद्र लहरे- प्रधान संपादक
मालखरौदा- सक्ति जिले के मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पिहरीद में उपस्वास्थ्य केंद्र व् शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण करने बाइक से ही पहुँच गए जिले भर में सक्ती कलेक्टर सुश्री नुपुर राशि पन्ना जी का ताबड़ तोड़ दौरा कर रहे हैं जिसमें उनके साथ मालखरौदा एस डी एम सुश्री रजनी भगत,मालखरौदा जनपद सीईओ संदीप पोयम,मालखरौदा तहसीलदार श्री संदीप मिंज,सहायक विकास शिक्षा अधिकारी सुश्री चंद्रिका आर्मो, सहित पिहरीद संकुल समन्वयक श्यामसुंदर तिवारी, ग्राम सचिव दिनेश चंद्रा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश आजाद पिहरीद के उपस्थिति में उप स्वास्थ्य केंद्र व शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का किया निरीक्षण,कलेक्टर मैडम द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारी एवं मितानिनों को सत प्रतिशत उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव करवाने हेतु निर्देश दिए हैं और साथ में आये हुए एक अधिकारी को पिहरीद उप स्वास्थ्य केन्द्र में जल्द नर्स का पोस्टिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है इस कड़ी में जब जनपद सीईओ संदीप पोयम को भी निरीक्षण के दौरान शहीद दीपक भारद्वाज शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पिहरीद में बाउंड्री वॉल बनवाने हेतु निर्देश दिया गया है निरीक्षण के दौरान हाई स्कूल के समस्त स्टाप एवं मालखरौदा ब्लाक के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



0 comments: