20 जनवरी 2023

मालखरौदा थाना प्रभारी ललित चन्द्रा ने पदभार ग्रहण लेते ही अवैध शराब कोचिये पर लगाम कसने शुरू किये।


मालखरौदा थाना प्रभारी ललित चन्द्रा ने पदभार ग्रहण लेते ही अवैध शराब कोचिये पर लगाम कसने शुरू किये।


 अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया अभिरक्षा में थाना मालखरौदा की कार्यवाही ।



सक्ति/मालखरौदा थाना आरोपी के विरुध्द थाना मालखरौदा में अप.क. 19 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द 


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एम.आर आहिरे (भा.पु.से). अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया गायत्री सिंह (रापुसे) के द्वारा जिला में अवैध रूप से शराब के बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी निर्देश दिये गये है।


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही हेतु ग्राम नगझर रोड में नाकाबंदी कर आरोपी नरेन्द्र जायसवाल पिता महतम जायसवाल उम्र 45 वर्ष साकिन कुसुमझर थाना डमरा को 09 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब जुमला कीमत 900 रु. को पैदल जाते पकड़ा गया। •


आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने व आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 20.01.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक ललित चन्द्रा के मार्गदर्शन में सउनि जन्मेजय वर्मा आरक्षक शत्रुघन जांगड़े, विरेन्द्र साण्डिल्य का सराहनीय योगदान रहा।


Share This

0 comments: